धामी का कांग्रेस पर तीखा हमला: “तुष्टिकरण से बदली देवभूमि की तस्वीर”

0

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि तुष्टिकरण की राजनीति के चलते राज्य की डेमोग्राफी बदली गई। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस को दंगाइयों में भी वोट बैंक नजर आता है, इसलिए ऐसे तत्वों को संरक्षण मिलता रहा।

धामी ने कहा कि “लैंड जिहाद” करने वाले लोगों को भी कांग्रेस पसंद करती है। उन्होंने बनभूलपुरा का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां की घटनाएं सबके सामने हैं। वहीं भारतीय जनता पार्टी की सरकार में दंगाई मानसिकता के लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो रही है, जिससे अब कोई भी सरकारी जमीन पर कब्जा करने से पहले कई बार सोचता है।

इसके साथ ही उन्होंने विपक्ष पर आरोप लगाया कि उसे सनातन संस्कृति और उसके गौरवशाली इतिहास से कोई सरोकार नहीं है। उन्होंने कहा कि यही वे लोग हैं जिन्होंने राम मंदिर निर्माण को रोकने और रामसेतु को तोड़ने की कोशिश की थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here