उत्तराखंड के धराली में बादल फटने से अब तक 5 की मौत, राहत व बचाव कार्य जारी

Date:

उत्तराखंड के धराली में बादल फटने से अब तक 5 की मौत, राहत व बचाव कार्य जारी

उत्तराखंड के धराली क्षेत्र में मंगलवार को हुई बादल फटने की घटना में अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है।

इस घटना के बाद राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) ने जानकारी दी कि राहत एवं बचाव कार्य तेज़ी से जारी है। उन्होंने बताया कि पुलिस, प्रशासन, NDRF, SDRF, ITBP और सेना की टीमें मौके पर लगातार काम कर रही हैं।

बुधवार को मलबे से एक शव निकाला गया है।

उत्तरकाशी में कहर बनकर टूटा बादल, धराली में तबाही, 4 की मौत, कई लापता -  First Byte.tv

सड़कें बाधित, हवाई मार्ग से औजार और यात्रियों को निकाला जाएगा

राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल के मुताबिक क्षेत्र में सड़क मार्ग बाधित है, इसलिए अत्याधुनिक उपकरणों को हवाई मार्ग से लाने की योजना बनाई जा रही है। क्षेत्र में करीब 400 यात्री फंसे हुए हैं। उन्हें भी हवाई मार्ग के जरिए सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

प्रशासन की ओर से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि प्रभावित लोगों को जल्द से जल्द राहत मिले और जानमाल का नुकसान न्यूनतम हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने महिलाओं को कुचला, तीन की मौत

नई दिल्ली। अंबिकापुर-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार को एक...