अब वॉट्सएप पर शादी का कार्ड खोलने से पहले हो जाएं सावधान, क्लिक करते ही खाते से निकल गए एक लाख 90 हजार रुपए

0
2

नई दिल्ली। इन दिनों शादी का कार्ड वॉट्सएप पर भेजने का चलन आम हो गया है। साइबर ठगों ने अब इसका फायदा उठाना भी शुरू कर दिया है। महाराष्ट्र के हिंगोली में एक सरकारी कर्मचारी ने वॉट्सएप पर आए शादी के कार्ड की लिंक पर क्लिप किया, उसके खाते से एक लाख 90 हजार रुपए निकाल लिए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ठगी का शिकार हुए व्यक्ति को एक अंजान नंबर से 30 अगस्त को होने वाली एक शादी में आने का निमंत्रण मिला था। इस पर लिखा था, आपका स्वागत है। शादी में जरूर आइए। प्यार ही वो चाभी हो खुशियों के द्वार खोलती है। इसके साथ ही एक पीडीएफ फाइल भी अटैच थी।ये पीडीएफ फाइल एक एंड्रॉइड एप्लिकेशन पैकेज (एपीके)फाइल थी। जैसे ही व्यक्ति ने फाइल पर क्लिक किया, साइबर ठगों ने डाटा एक्सेस कर लिया और 1,90,000 रुपए उड़ा लिए। इस संबंध में पुलिस स्टेशन और साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here