नई दिल्ली। अगले महीने यानी जून में 12 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने छुटि्टयों का कैलेंडर जारी कर दिया है। आप इस हिसाब से अपनी प्लानिंग कर लें। जून के बैंक हॉलिडे में बकरीद, कुछ रीजनल फेस्टिवल और साप्ताहिक छुट्टियां शामिल हैं।
उल्लेखनीय है कि देश के सभी सरकारी और प्राइवेट बैंकों में हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को छुट्टी होती है। इसके अलावा सभी रविवार का साप्ताहिक अवकाश होता है। आरबीआई के कैलेंडर में छुट्टियों का शेड्यूल राज्यों के हिसाब से अलग-अलग हो सकता है। इसलिए जरूरी है कि इमरजेंसी या लॉन्ग वीकेंड के लिए पहले से ही लोकल ब्रांच से उनकी छुट्टियों की लिस्ट पता कर लें। केरल के कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में 6 जून (शुक्रवार) को ईद-उल-अदहा (बकरीद) के कारण बैंक बंद रहेंगे। देशभर में 7 जून (शनिवार) को बकरीद (ईद-उल-जुहा) की छुट्टी रहेगी। इसके बाद 8 जून को रविवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे।
ये रही छुटि्टयों की लिस्ट-
-1 जून (रविवार): देशभर में बैंकों का साप्ताहिक अवकाश रहेगा।
-6 जून (शुक्रवार): केरल में ईद-उल-अदहा (बकरीद) के कारण बैंक बंद रहेंगे।
-7 जून (शनिवार): देशभर में बकरीद (ईद-उल-ज़ुहा) के कारण बैंक बंद रहेंगे।
-8 जून (रविवार): देशभर में बैंकों का साप्ताहिक अवकाश रहेगा।
-11 जून (बुधवार): सिक्किम और हिमाचल प्रदेश में संत गुरु कबीर जयंती / सागा दावा के कारण बैंक बंद रहेंगे।
-14 जून (शनिवार): पूरे देश में दूसरे शनिवार की छुट्टी रहेगी।
-15 जून (रविवार): पूरे भारत में बैंकों का साप्ताहिक अवकाश रहेगा।
-22 जून (रविवार): देशभर में बैंकों का साप्ताहिक अवकाश रहेगा।
-27 जून (शुक्रवार): ओडिशा और मणिपुर में रथ यात्रा / कांग (रथयात्रा) के कारण बैंक बंद रहेंगे।
-28 जून (शनिवार): देश में चौथे शनिवार की छुट्टी रहेगी।
-29 जून (रविवार): पूरे भारत में बैंकों का साप्ताहिक अवकाश रहेगा।
-30 जून (सोमवार): मिजोरम में रेमना नी के कारण बैंक बंद रहेंगे।


