भारत में हाई-स्पीड इंटरनेट क्रांति: जियो और एलन मस्क की स्टारलिंक ने किया बड़ा समझौता
एयरटेल के बाद अब रिलायंस जियो ने भी अमेरिकी अरबपति एलन मस्क के साथ साझेदारी कर ली है, जिससे भारत में हाई-स्पीड सैटेलाइट इंटरनेट की नई क्रांति आने वाली है।
स्टारलिंक: एक अत्याधुनिक सैटेलाइट ब्रॉडबैंड सेवा है जो दूरदराज और ग्रामीण इलाकों तक इंटरनेट पहुंचाने की क्षमता रखती है, जहां पारंपरिक नेटवर्क कमजोर या अनुपलब्ध होता है।

जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड ने पुष्टि की है कि जियो और स्टारलिंक मिलकर भारत में हाई-स्पीड इंटरनेट को विस्तार देंगे। यह समझौता डिजिटल इंडिया मिशन के तहत देश में इंटरनेट कनेक्टिविटी को नई ऊंचाइयों तक ले जाने वाला साबित होगा।
कैसे मिलेगा स्टारलिंक का फायदा?
-
जियो अपने रिटेल आउटलेट्स और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए स्टारलिंक सेवा उपलब्ध कराएगा।
-
ग्रामीण और दुर्गम इलाकों में भी सुपर-फास्ट इंटरनेट पहुंचाना आसान होगा।


