यूएफ़ा नेशन्स लीग 2025: रोनाल्डो की कप्तानी में पुर्तगाल ने स्पेन को हराकर जीता खिताब

0

सोमवार को खेले गए यूएफ़ा नेशन्स लीग 2025 के फ़ाइनल में पुर्तगाल ने स्पेन को पेनल्टी शूटआउट में 5-3 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। यह जीत पुर्तगाल ने दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो की कप्तानी में हासिल की।

यूईएफए नेशंस लीग: रोनाल्डो के अंतिम क्षणों में किए गए गोल से पुर्तगाल को  स्कॉटलैंड-तेलंगाना पर जीत मिली

यह रोनाल्डो का पुर्तगाल के साथ तीसरा अंतरराष्ट्रीय खिताब है, और उनके फुटबॉल करियर का एक और ऐतिहासिक क्षण।

मैच के 61वें मिनट में रोनाल्डो ने एक शानदार पास से गोल करते हुए स्कोर 2-2 पर ला दिया। यह उनका 138वां अंतरराष्ट्रीय गोल था। मैच में जब पेनल्टी शूटआउट में पुर्तगाल विजयी हुआ, तो रोनाल्डो बेहद भावुक हो गए।

मैच के बाद रोनाल्डो ने कहा मेरे लिए पुर्तगाल के लिए जीतना हमेशा ख़ास होता है। मैंने क्लबों के साथ कई ट्रॉफी जीती हैं, लेकिन पुर्तगाल के लिए जीतने का एहसास सबसे अलग और बेहतरीन होता है। ये खुशी के आंसू हैं। यह एक ज़िम्मेदारी थी जो पूरी हुई और इससे बहुत ख़ुशी मिली।”

इस जीत ने न केवल पुर्तगाल को एक नया खिताब दिलाया, बल्कि रोनाल्डो की महानता को और भी मजबूत कर दिया—जो अब भी देश के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ दे रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here