भारतीय महिला हॉकी टीम के मुख्य कोच हरेंद्र सिंह का चौंकाने वाला इस्तीफा, शोर्ड मारिन की वापसी के संकेत तेज

Date:

भारतीय महिला हॉकी टीम के मुख्य कोच हरेंद्र सिंह का चौंकाने वाला इस्तीफा, शोर्ड मारिन की वापसी के संकेत तेज

भारतीय महिला हॉकी टीम के मुख्य कोच हरेंद्र सिंह ने अचानक ‘निजी कारणों’ का हवाला देते हुए तुरंत प्रभाव से अपने पद से इस्तीफा दे दिया। हॉकी इंडिया ने देर शाम जारी बयान में उनके इस्तीफे की पुष्टि की।

हरेंद्र सिंह ने अप्रैल 2024 में पद संभाला था और उम्मीद थी कि वह टीम को लॉस एंजिलिस ओलंपिक 2028 तक तैयार करेंगे। लेकिन अचानक हुए घटनाक्रम ने सभी को चौंका दिया। सूत्रों के अनुसार, टोक्यो ओलंपिक में टीम को ऐतिहासिक चौथे स्थान पर पहुंचाने वाले नीदरलैंड के शोर्ड मारिन की इस पद पर दोबारा वापसी की पूरी संभावना है।

भारतीय महिला हॉकी टीम के हेड कोच ने दिया इस्तीफा, इस वजह से छोड़ा पद - harendra  singh indian women hockey team head coach steps down shss - SportsTak-Hindi

हरेंद्र ने हॉकी इंडिया को ईमेल कर अपने फैसले की जानकारी दी और कहा कि यह पूरी तरह उनका निजी निर्णय है। उन्होंने कहा—
“भारतीय महिला हॉकी टीम का कोच रहना मेरे करियर की बड़ी उपलब्धि है। हालांकि निजी कारणों से इस्तीफा देना पड़ा, लेकिन मेरा दिल हमेशा इस टीम के साथ रहेगा।”

खराब प्रदर्शन कारण बना?

सूत्रों के अनुसार, इस्तीफे के पीछे टीम का लगातार खराब प्रदर्शन मुख्य वजह रहा है। । फिटनेस बड़ी समस्या बनी रही और दर्जनभर खिलाड़ी चोटिल हैं।

हरेंद्र सिंह का कोचिंग सफर

  • 2016: जूनियर पुरुष टीम को विश्व कप विजेता बनाया
  • 2017: भारतीय महिला टीम के कोच बने, एशिया कप जीताया
  • 2018: पुरुष टीम के मुख्य कोच बने
  • 2019: खराब प्रदर्शन के बाद हटाए गए
  • 2021–2024: अमेरिका पुरुष टीम के मुख्य कोच
  • 2024: दोबारा भारतीय महिला टीम के मुख्य कोच बने

टीम का हालिया प्रदर्शन बेहद कमजोर

  • FIH प्रो लीग 2024–25 में 16 मैचों में सिर्फ 2 जीत, 3 ड्रॉ, 11 हार
  • 10 अंकों के साथ 9 टीमों में अंतिम स्थान, अगले सत्र में क्वालीफाई नहीं
  • एशिया कप में फाइनल हार → विश्व कप के लिए सीधे क्वालीफाई नहीं
  • अब टीम को विश्व कप के लिए क्वालीफायर्स खेलने होंगे
  • एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में खिताब जीता, पर जापान और कोरिया की कमजोर टीमें शामिल थीं

हरेंद्र सिंह के अचानक इस्तीफे ने टीम के भावी मार्गदर्शन और कोचिंग सेटअप पर नए सवाल खड़े कर दिए हैं, जबकि मारिन की संभावित वापसी पर हॉकी जगत की निगाहें टिकी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने महिलाओं को कुचला, तीन की मौत

नई दिल्ली। अंबिकापुर-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार को एक...