कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 के लिए अहमदाबाद का नाम प्रस्तावित, 26 नवंबर को अंतिम फैसला, अमित शाह ने दी बधाई

Date:

नई दिल्ली। 2030 के कॉमनवेल्थ अहमदाबाद में हो सकते हैं। कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स के कार्यकारी बोर्ड ने बुधवार को अहमदाबाद को 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी के लिए प्रस्तावित शहर के रूप में सिफारिश की है। इस पर अंतिम फैसला 26 नवंबर को ग्लासगो में होने वाली कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स जनरल असेंबली में लिया जाएगा।

इस बार मेजबानी के लिए भारत को नाइजीरिया से प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ा था, लेकिन कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स ने नाइजीरिया की भविष्य की मेजबानी की संभावनाओं को बढ़ाने और उन्हें समर्थन देने की रणनीति बनाने का निर्णय लिया है। इसके तहत 2034 के खेलों की संभावित मेजबानी भी शामिल है। कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स की प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि कार्यकारी बोर्ड ने आज पुष्टि की है कि वह 2030 शताब्दी कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए अहमदाबाद, भारत को प्रस्तावित मेजबान शहर के रूप में अनुशंसा करेगा।गुजरात का अहमदाबाद अब कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स की पूरी सदस्यता के समक्ष पेश किया जाएगा और अंतिम निर्णय 26 नवंबर को लिया जाएगा। गौरतलब है कि भारत ने इससे पहले 2010 में नई दिल्ली में कॉमनवेल्थ गेम्स का आयोजन हुआ था।

गृह मंत्री अमित शाह ने दी बधाई

गृहमंत्री अमित शाह ने एक्स हैंडल पर लिखकर देशवासियों को बधाई दी है। अमित शाह ने अपने ट्वीट में लिखा कि भारत के लिए अत्यंत गर्व और खुशी का दिन, हर नागरिक को बधाई, क्योंकि कॉमनवेल्थ एसोसिएशन ने 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स की मेज़बानी के लिए भारत के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। यह पीएम मोदी जी के अथक प्रयासों का प्रमाण है, जिन्होंने भारत को विश्व खेल मानचित्र पर स्थापित करने का संकल्प लिया है। विश्वस्तरीय खेल अवसंरचना और देशभर में खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देकर मोदी जी ने भारत को एक शानदार खेल डेस्टिनेशन बना दिया है।

Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)
Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)http://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

स्वर कोकिला का मौन: आशा भोसले के निधन से देश शोकाकुल

प्रसिद्ध गायिका आशा भोसले का रविवार, 12 अप्रैल को...