क्या आप भी खाते हैं एल्यूमीनियम फॉयल में पैक खाना, हो जाएं सावधान, इससे कई बीमारियों का है खतरा

Date:

इंदौर। आजकल बाहर से खाना मंगाएं या घर से कहीं बाहर खाना ले जाएं, इसकी पैकिंग एल्यूमीनियम फॉयल में ही होती है। होटल से लेकर घर तक इसका यूज कॉमन हो चुका है। ये काफी सुविधाजनक है और खाने को ताजा रखने में मदद करता है। क्या आपको पता है कि एल्यूमीनियम फॉयल में खाना पैक करने के कुछ नुकसान भी हैं। एल्यूमीनियम एक धातु है और अगर यह भोजन के संपर्क में आता है, तो ये खाने में घुल सकता है। खास तौर से एसिडिक और स्पाइसी के साथ, एल्यूमीनियम की मात्रा बढ़ जाती है, जो स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकती है।

रिसर्च से ये पता चला है कि एल्यूमीनियम का हद से ज्यादा सेवन दिमागी सेहत पर नकारात्मक असर डाल सकता है। अल्जाइमर जैसी बीमारियों के लिए एल्यूमीनियम की हाई क्वांटिटी को जिम्मेदार ठहराया गया है। हालांकि ये पूरी तरह से साबित नहीं हुआ है, लेकिन एक्सपर्ट सलाह देते हैं कि एल्यूमीनियम फॉयल का सीमित उपयोग ही करना चाहिए।

किडनी तक को हो सकता है नुकसान

एल्यूमीनियम का अत्यधिक सेवन किडनी और हड्डियों के लिए भी हानिकारक हो सकता है। हमारे गुर्दे एल्यूमीनियम को शरीर से निकालने में सक्षम नहीं होते हैं, जिससे ये शरीर में जमा हो सकता है। इसके अलावा, यह हड्डियों को कमजोर कर सकता है और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्याओं का कारण बन सकता है। इसके साथ ही यह पर्यावरण के लिए तो बुरा है ही।

Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)
Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)http://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related