ज्ञानवापी मस्जिद, एएसआई की रिपोर्ट कोई अंतिम फैसला नहीं ,मस्जिद कमेटी
वाराणसी में ज्ञानवापी मस्जिद के सर्वे पर भारतीय पुरातात्विक सर्वेक्षण की रिपोर्ट सार्वजनिक होने के बाद मस्जिद कमेटी ने कहा है कि ये रिपोर्ट है फैसला नहीं.
मस्जिद का प्रबंधन देखने वाली अंजुमन इंतजामिया मस्जिद कमेटी ने कहा है कि वो सर्वे रिपोर्ट का अध्ययन कर रही है और इसके बाद ही कोई टिप्पणी करेगी.
कमेटी के सचिव मोहम्मद यासीन ने समाचार एजेंसी पीटीआई से एएसआई के सर्वे पर कहा, ”ये महज एक रिपोर्ट है फैसला नहीं. कई तरह की रिपोर्ट होती हैं.

उन्होंने कहा कि जब सुप्रीम कोर्ट पूजा स्थल कानून 1991 से जुड़े मामले पर सुनवाई करेगा तो मस्जिद कमेटी अपना पक्ष रखेगी.
गौरतलब है कि वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में सर्वे करने वाले भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण यानी एएसआई ने कहा है कि मौजूदा ढांचे के निर्माण से पहले वहाँ एक हिंदू मंदिर था.



)
