बंगाल विधानसभा में जमकर हंगामा, भाजपा और टीएमसी के विधायक आपस में भिड़े, शंकर घोष को एंबुलेंस से अस्पताल ले जाना पड़ा

Date:

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा में गुरुवार को हंगामा हो गया। टीएमसी और विपक्षी भाजपा के विधायक आपस में भिड़ गए। इस दौरान विधायक विधायक शंकर घोष की तबीयत खराब हो गई और उन्हें एंबुलेस से अस्पताल ले जाना पड़ा है। शंकर घोष बंगाल भाजपा के मुख्य सचेतक हैं।

उल्लेखनीय है कि बंगाली प्रवासियों पर कथित अत्याचार से संबंधित एक सरकारी प्रस्ताव को लेकर चर्चा के दौरान हंगामा हुआ। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी प्रस्ताव पर बोलने वाली थीं, तभी भाजपा विधायकों ने नारेबाजी शुरू कर दी। मुख्यमंत्री ने जैसे ही बोलना शुरू किया, भाजपा विधायकों ने विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी को 2 सितंबर को निलंबित किए जाने को लेकर नारेबाजी शुरू कर दी। इसके जवाब में सत्तापक्ष की ओर से तीखी प्रतिक्रिया आई और सदन का माहौल गरमा गया।

विधानसभा अध्यक्ष बिमान बनर्जी ने बीजेपी के मुख्य सचेतक शंकर घोष को दिनभर के लिए सदन से निलंबित कर दिया, लेकिन घोष ने सदन छोड़ने से इनकार कर दिया। उसके बाद मार्शल्स को बुलाया गया और उन्हें जबरन बाहर ले जाया गया। इसके बाद भाजपा विधायक अग्निमित्रा पॉल को भी नारेबाजी करने के कारण निलंबित कर दिया गया। अध्यक्ष ने महिला मार्शल्स को उन्हें सदन से बाहर ले जाने के निर्देश दिए।

भाजपा ने लगाया ममता पर हिंसा का आरोप

भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने ममता पर हिंसा कराने का आरोप लगाया। उसके बाद बंगाल बीजेपी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर आरोप लगाया कि बंगाल में लोकतंत्र नाम की चीज नहीं बची है। विधानसभा पर हमला बोलकर सत्ता में पहुंचीं ममता बनर्जी अब उसी पवित्र सदन में विपक्षी विधायकों पर हमला बोल रही हैं।

ममता ने कहा-विपक्ष का रवैया दुर्भाग्यपूर्ण

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा विधायकों के व्यवहार की निंदा करते हुए कहा कि वह एक गंभीर मुद्दे पर चर्चा को बाधित करने की कोशिश कर रहे हैं। बंगाली प्रवासियों की स्थिति पर सरकार का प्रस्ताव बेहद अहम है और विपक्ष का रवैया दुर्भाग्यपूर्ण है।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Russia-Ukraine War: कीएव पर रूस का भीषण ड्रोन और मिसाइल हमला, 10 की मौत; युद्ध ने फिर लिया खतरनाक मोड़

रूस-यूक्रेन युद्ध एक बार फिर बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। बुधवार रात रूसी सेना ने यूक्रेन की राजधानी कीएव (Kyiv) पर बड़े पैमाने पर ड्रोन और मिसाइल हमला किया, जिसमें कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं।