संसद के शीतकालीन सत्र में संभल पर गरमाहट, अखिलेश यादव और गिरिराज सिंह भिड़े, जमकर हुई तकरार

Date:

नई दिल्ली। इन दिनों संसद का शीतकालीन सत्र चल रहा है, लेकिन मंगलवार को संभल मामले पर यहां गरमाहट दिखी। सदन की कार्यवाही के दौरान समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह आपस में भिड़ गिए। दोनों तरफ से जमकर शब्द बाण चले।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने संभल हिंसा को लेकर भाजपा पर हमला करते हुए इसे सोची समझी साजिश बताया। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने वहां भाईचारे को गोली मारने का काम किया है। भाजपा और उनके सहयोगी, समर्थक, शुभचिंतक जो हर जगह खुदाई की बात कर रहे हैं, उससे हमारे देश का सौहार्द, भाईचारा और देश की गंगाजमुनी तहजीब को नुकसान है। अखिलेश यादव के आरोपों पर गिरिराज सिंह अपनी सीट से उठकर बोलने लगे। उन्होंने अखिलेश यादव की बात पर नाराजगी जताई। गिरिराज सिंह को अकेले देख उनके पीछे से पीयूष गोयल भी गए। हालांकि, हंगामे के बीच भी अखिलेश यादव रुके नहीं।

अखिलेश यादव ने कहा कि वह संभल सिंहा की घटना को पढ़कर बताना चाहते हैं। इस पर गिरिराज सिंह खड़े हो गए। उन्होंने हाथ हिलाकर ऐसा करने से मना करना शुरू कर दिया। इस पर अखिलेश यादव ने गिरिराज पर निशाना साधा। इसके बाद भाजपा के अन्य नेताओं ने भी हंगामा शुरू कर दिया। अखिलेश यादव ने इसके बाद संभल जामा मस्जिद मसले पर 19 नवंबर को कोर्ट के फैसले के बाद हुए पूरे मामले को रखा।

Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)
Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)http://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related