असम में बोले राहुल गांधी-जेल जाएंगे सीएम, हेमंत बिस्वा सरमा ने किया पलटवार-खुद जमानत पर हैं राहुल

Date:

नई दिल्ली। असम के चायगांव में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संघ और भाजपा पर निशाना साधा। राहुल ने कहा कि असम के सीएम जेल जाएंगे और पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह उन्हें बचा नहीं पाएंगे। असम के सीएम हेमंत बिस्वा सरमा ने पलटवार करते हुए कहा कि राहुल तो खुद ही जमानत पर हैं।

राहुल गांधी ने कहा कि आज जो असम में हो रहा है वही पूरे देश में हो रहा है। यहां के मुख्यमंत्री खुद को राजा समझते हैं, लेकिन जब आप उनकी आवाज सुनेंगे, उनकी आंखों में देखेंगे, तो आपको उसके पीछे डर दिखेगा। वे बड़ीबड़ी बातें करते हैं, चिल्लाते हैं, लेकिन उनके दिल में डर है। ऐसा इसलिए क्योंकि वो जानते हैं कि एक दिन कांग्रेस के बब्बर शेर उन्हें जेल में डाल देंगे। उन्हें अपने सारे भ्रष्टाचार का हिसाब असम की जनता को देना होगा। राहुल गांधी ने कहा कि कुछ ही समय में मीडिया वाले आपके मुख्यमंत्री को जेल जाता हुआ दिखाएंगे और उन्हें नरेंद्र मोदी, अमित शाह भी नहीं बचा पाएंगे। ये काम कांग्रेस पार्टी नहीं करेगी। ये काम असम के युवा, किसान, मजदूर और हर वर्ग के लोग करके दिखाएंगे, क्योंकि उन्हें पता है कि ये व्यक्ति भ्रष्ट है। ये व्यक्ति 24 घंटा असम की जमीन चोरी करता है।

हिमंत बिस्वा सरमा का पलटवार

राहुल गांधी के इस बयान पर असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने पलटवार करते हुए कहा कि राहुल गांधी असम आते हैं और मुझे जेल भेजने की बात करते हैं लेकिन वह भूल जाते हैं कि वह खुद जमानत पर बाहर हैं। एक्स पर पोस्ट कर हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि लिख कर ले लीजिए, हिमंत बिस्वा सरमा को जेल जरूर भेजेगायही यह वही वाक्य है जो नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने असम में कांग्रेस की राजनीतिक मामलों की समिति के साथ अपनी बंद बैठक में कहा, लेकिन हमारे नेता जी यह कितनी आसानी से भूल गए कि वे स्वयं देशभर में दर्ज कई आपराधिक मामलों में जमानत पर हैं। मेरी शुभकामनाएं आपके साथ हैं, राहुल जी। आज के दिन असम की मेहमाननवाजी का आनंद लें।

Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)
Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)http://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

हिंद महासागर पर एकजुटता का आह्वान: संकट के बीच जयशंकर का सहयोग पर जोर

एस जयशंकर ने होर्मुज जलडमरूमध्य से जुड़े वैश्विक तनाव...

हवा में संकट, लखनऊ में राहत: ईंधन कम होने पर विमान की आपात लैंडिंग

चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर शनिवार सुबह उस...