कमजोर होते रुपये और तेल की कीमत पर राहुल गांधी ने केंद्र को घेरा, कहा-सरकार के पास कोई रणनीति नहीं, चुनाव बाद बढ़ेंगे दाम

Date:

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कमजोर होते रुपए और तेल की बढ़ती कीमतों पर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है है। राहुल गांधी ने कहा कि मोदी सरकार पर देश के सामने मौजूदा आर्थिक स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक रणनीति नहीं है।

राहुल गांधी ने इस बात को लेकर भी चिंता व्यक्त की कि अगले महीने पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में होने वाले चुनावों के बाद सरकार पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की कीमतों में बढ़ोतरी कर सकती है। राहुल गांधी ने कहा कि अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये के कमजोर होने और औद्योगिक ईंधन की कीमतों में भारी वृद्धि से अनिवार्य रूप से महंगाई बढ़ेगी, जिसका असर हर भारतीय पर पड़ेगा।

राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट में कहा कि रुपये का डॉलर के मुकाबले कमजोर होकर 100 की तरफ बढ़ना और औद्योगिक ईंधन की कीमतों में जबरदस्त बढ़ोतरीये सिर्फ आंकड़े नहीं, आने वाली महंगाई के साफ संकेत हैं। उन्होंने कहा कि सरकार चाहे इसे सामान्य स्थिति बताए, लेकिन हकीकत यह है कि उत्पादन और ट्रांसपोर्ट महंगे होंगे, एमएसएमई को सबसे ज्यादा चोट लगेगी। रोजमर्रा की चीजों के दाम बढ़ेंगे, एफआईआई का पैसा और तेजी से बाहर जाएगा, जिससे शेयर बाजार पर दबाव बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद पेट्रोल, डीजल, एलपीजी की कीमतें भी बढ़ा दी जाएंगी। राहुल गांधी ने दावा किया कि मोदी सरकार के पास दिशा है, रणनीतिसिर्फ बयानबाजी है। सवाल यह नहीं कि सरकार क्या कह रही है, सवाल यह है कि आपकी थाली में क्या बचा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related