महबूबा मुफ्ती की बेटी बयान पर सियासत गर्म, टी राजा ने की गिरफ्तारी की मांग, फिर भी नहीं मान रहीं इल्तिजा

Date:

नई दिल्ली। पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती के हिंदुत्व को लेकर दिए बयान पर सियासत गर्म है। भाजपा विधायक टी राजा सिंह ने इल्तिजा की गिरफ्तारी की मांग की है। इसके बाद भी इल्तिजा नहीं मान रहीं। उन्होने फिर से हिंदू धर्म को लेकर एक्स पर पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा कि मेरे ट्वीट और इस्लाम को लेकर की गई बातों पर लोगों में बहुत गुस्सा है। जो सच है, उसे कहने में क्या हिचकिचाना।

इल्तिजा मुफ्ती ने अपने पोस्ट में लिखा कि इस्लाम के नाम पर की गई संवेदनहीन हिंसा ही सबसे पहले इस्लामोफोबिया का कारण बनी। आज हिंदू धर्म (हिंदुत्व नहीं) भी खुद को ऐसी ही स्थिति में पाता है जहां इसका इस्तेमाल और दुरुपयोग अल्पसंख्यकों को मारने और उन पर अत्याचार करने के लिए किया जा रहा है। इससे पहले इल्तिजा मुफ्ती ने हिंदुत्व को एक बीमारी बताया था। शिरीन खान नाम की एक यूजर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डाला था, जिसमें कुछ लड़कों को पीटा जा रहा है और उससे जबरदस्ती जय श्रीराम के नारे लगवाए जा रहे हैं। इसी को लेकर इल्तिजा मुफ्ती ने पहले पोस्ट डाला था, जिस पर विवाद छिड़ गया है। उन्होंने कहा था कि भगवान राम भी यह सब देखकर शर्म से सिर झुका लेंगे कि उनके नाम का इस्तेमाल करके नाबालिग मुस्लिम बच्चों को सिर्फ इसलिए चप्पलों से मारा जा रहा है, क्योंकि उन्होंने राम का नाम लेने से इनकार कर दिया। हिंदुत्व एक बीमारी है, जिसने लाखों भारतीयों को प्रभावित किया है। हालांकि उन्होंने बाद में अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा कि बच्चों को पीटते देख उन्हें गुस्सा गया था।

इल्तिजा को तुरंत गिरफ्तार करो-टी.राजा

भाजपा विधायक टी राजा सिंह ने तुरंत इल्तिजा की गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने कहा कि अगर हम उनके धर्म पर बयान दें तो उनको कैसा लगेगा। ये बयान हिंदुओं की भावना के खिलाफ हैं। जम्मूकश्मीर के सीएम को उनके इस बयान पर संज्ञान लेना चाहिए और उनको तुरंत गिरफ्तार करना चाहिए।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Mid-Air Horror! उड़ते विमान की खिड़की उखड़ी, यात्री आधा बाहर खिंच गया… साथी यात्रियों ने ऐसे बचाई जान 

आसमान में हजारों फीट की ऊंचाई पर एक फ्लाइट में ऐसा हादसा हुआ जिसने यात्रियों की सांसें रोक दीं। रायनएयर (Ryanair) की सहयोगी एयरलाइन माल्टा एयर की ग्रीस से जर्मनी जा रही फ्लाइट में उड़ान के दौरान अचानक एक खिड़की अपनी जगह से उखड़ गई, जिससे 61 वर्षीय एक यात्री का सिर, गर्दन और कंधे विमान के बाहर की ओर खिंच गए। गनीमत रही कि पास बैठे यात्रियों ने तुरंत उसे पकड़कर अंदर खींच लिया, जिससे उसकी जान बच गई।