बिहार में प्रचंड जीत के बाद भाजपा मुख्यालय पहुंचे पीएम मोदी, बिहारी स्टाइल में गमछा लहराकर बोले-बिहार के लोगों ने गर्दा उड़ा दिया

Date:

नई दिल्ली। बिहार में एनडीए की प्रचंड जीत हो रही है। भाजपा वहां सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। इस जीत का जश्न मनाने पीएम नरेंद्र मोदी शुक्रवार शाम को भाजपा मुख्यालय पहुंचे। पीएम मोदी ने बिहारी स्टाइल में गमछा लहराकर सबका स्वागत किया। इसके बाद वे जय छठी मैया से अपने संबोधन की शुरूआत करते हुए बोले- बिहार के लोगों ने गर्दा उड़ा दिया।

भाजपा मुख्यालय पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उन्हें मखाने की माला पहनाकर उनका स्वागत किया। उन्होंने इस ऐतिहासिक जीत के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, एनडीए के सहयोगियोंचिराग पासवान, उपेंद्र कुशवाहा और जीतन राम मांझी को बधाई दी। पीएम मोदी ने कहा कि यहां उत्साह और उमंग से भरे हुए आप सभी साथियोंजय छठी मैया। यह अटूट विश्वास बिहार के लोगों ने बिल्कुल गर्दा उड़ा दिया है। आज बिहार के हर घर में मखाने की खीर बनाना पक्का कर दिया है। मुझे खुशी हुई है कि यहां भी मखाना की खीर सबको खिलाई गई है। हम अपनी मेहनत से जनता का दिल खुश करते रहते हैं और हमको जनता जनार्दन का दिल चुराकर बैठे हैं।

बिहार में कट्‌टा सरकार की वापसी नहीं

पीएम ने कहा कि बिहार के लोगों ने समृद्ध बिहार के लिए मतदान किया है। पीएम मोदी ने कहा कि आज पूरे बिहार ने आज बता दिया हैफिर एक बार एनडीए सरकार। मैंने चुनाव में बार बार कहा था जब मैं जंगलराज की बात करता था, कट्टा सरकार की बात करता था तो आरजेडी के लोग विरोध नहीं करते थे पर कांग्रेस वालों को चुभता था। मोदी जी क्या बोल रहे हैं, लेकिन आज मैं फिर कहना चाहता हूं कि बिहार में कट्टा सरकार अब वापस नहीं आएगी।

2010 के बाद का सबसे बड़ा जनादेश

पीएम मोदी ने कहा कि साथियों बिहार के लोगों ने विकसित बिहार के लिए मतदान किया है। बिहार के लोगों ने समृद्ध बिहार के लिए मतदान किया है। मैंने चुनाव प्रचार के दौरान बिहार की जनता से रिकॉर्ड वोटिंग के लिए आग्रह किया था और बिहार के लोगों ने वो कर दिखाया। मैंने बिहार के लोगों से एनडीए को प्रचंड विजय दिलाने का आग्रह किया था। बिहार के लोगों ने मेरा यह आग्रह भी माना। बिहार ने 2010 के बाद का सबसे बड़ा जनादेश एनडीए को दिया है। मैं बहुत विनम्रता से एनडीए के सभी दलों की ओर से बिहार की महान जनता का आभार व्यक्त करता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

दार्जिलिंग। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार को पश्चिम बंगाल के कई क्षेत्रों में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने दार्जिलिंग में एक सभा को संबोधित करते हुए टीएमसी और ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अगर राज्य में भाजपा की सरकार बनती है, तो गोरखा बहनों और भाइयों की लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। शाह ने टीएमसी और ममता बनर्जी पर गोरखा समुदाय की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार बनने के बाद छह महीनों के भीतर गोरखा समुदाय से जुड़ी पुरानी समस्याओं के समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि राज्य में बदलाव की मांग अब तेज हो रही है और जनता परिवर्तन की दिशा में सोच रही है। उन्होंने उत्तर बंगाल के लोगों से अपील की कि एक बार फिर भाजपा को अवसर दिया जाए, ताकि विकास और समाधान की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा सके। उन्होंने कहा 'उत्तर बंगाल वालों, एक बार भाजपा सरकार बना दीजिए। तीन चुनावों से दार्जिलिंग तो कमल फूल पर वोट कर ही रहा है, लेकिन इस बार पूरा बंगाल तय कर बैठा है कि दीदी को हटाने का समय आ गया है।