हैदराबाद में गणेश प्रतिमा को दे दिया तेलंगाना के सीएम का लुक, जींस, टी-शर्ट के साथ हरा दुप्पटा भी डाला, विपक्ष ने मचाया बवाल

Date:

हैदराबाद। हैदराबाद के हबीबनगर में स्थापित गणेश प्रतिमा के कारण तेलंगाना में बवाल मचा हुआ है। इस मूर्ति को तेलंगाना के मुख्यमंत्री . रेवंत रेड्डी का लुक दिया गया है। इसमें गणेश जी को जींस, टीशर्ट और जूते पहनाए गए हैं। साथ ही गणेशजी के कंधे पर हरा दुपट्‌टा भी डाला गया है। इसको लेकर विपक्ष हमलावर है।

बताया जाता है कि यह मूर्ति की स्थापना तेलंगाना फिशरमैन कोऑपरेटिव सोसाइटीज फेडरेशन के चेयरमैन और कांग्रेस नेता मेट्टू साई कुमार ने करवाई है। पंडाल में गणेश जी की मूर्ति को तेलंगाना राइजिंग थीम के तहत बनाया गया। मूर्ति को हूबहू वैसे ही लुक दिया गया है, जैसा रेवंती रेड्‌डी एक पदयात्रा के दौरान नजर आते थे। इस संबंध में मेट्टू साई कुमार का कहना है कि हमने पिछले कुछ सालों में फिल्मों की थीम पर मूर्तियां बनाई थीं, लेकिन इस बार तेलंगाना के विकास और मुख्यमंत्री की प्रेरणा को दिखाने के लिए यह डिजाइन चुना।

गोशामहल के विधायक टी.राजा ने किया विरोध

गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने इस मूर्ति का जोरदार विरोध किया है। उन्होंने इसे हिंदू भावनाओं का अपमान बताया। टी राजा ने कहा कि हम समझते हैं कि वह तेलंगाना के मुख्यमंत्री हैं, लेकिन वह हमारे लिए कोई देवता नहीं हैं। मैं हैदराबाद पुलिस विभाग से अनुरोध करता हूँ कि कृपया तत्काल कार्रवाई करें, इसे रोकें और धार्मिक आस्थाओं के सम्मान और सद्भाव को बनाए रखने के लिए पंडाल को हटा दें। इस मूर्ति को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों ने भी नाराजगी जाहिर की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related