हाथ में नहीं पॉवर तो चुनाव लड़ने से क्या मतलब ;महबूबा मुफ्ती ने चुनाव लड़ने से खुद को किया अलग
पीडीपी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने चुनाव नहीं लड़ने का मन बना लिया है वे जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी. वे खुद भले ही चुनाव ना लड़ें मगर उनकी उनकी पार्टी जरुर चुनाव लड़ रही है.दरअसल ये पूरा मामला हाथ से पॉवर जाने का है उन्होंने कहा कि अगर वह मुख्यमंत्री बन भी गईं तो भी केंद्र शासित प्रदेश में अपनी पार्टी के एजेंडे को पूरा नहीं कर पाएंगी.





