जोरहाट में उमड़ा जनसैलाब: हिमंत सरमा के भव्य रोड शो ने बदला चुनावी माहौल, शहर घंटों रहा जाम

Date:

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व में जोरहाट शहर में आयोजित भव्य रोड शो ने पूरे शहर को घंटों के लिए थाम सा दिया। दोस एंड को चरियाली से लेकर बरुआह चरियाली तक निकाले गए इस विशाल आयोजन में लगभग 15,000 से अधिक लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे यह हाल के समय का सबसे बड़ा राजनीतिक कार्यक्रम बन गया।

यह रोड शो भाजपा उम्मीदवार हितेंद्र नाथ गोस्वामी के समर्थन में आयोजित किया गया था, जो कांग्रेस के प्रमुख नेता और असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गौरव गोगोई के खिलाफ चुनावी मैदान में हैं।

रोड शो के बाद मुख्यमंत्री ने नेहरू पार्क चरियाली में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। अपने भाषण में उन्होंने जोरहाट की जनता का आभार जताते हुए कहा, “मैं जोरहाट के लोगों का धन्यवाद करता हूं। हम यहां कई विकास कार्य कर रहे हैं, उन्होंने काजीरंगा में प्रस्तावित एलिवेटेड कॉरिडोर का भी उल्लेख किया, जिससे जोरहाट और गुवाहाटी के बीच यात्रा समय लगभग एक घंटे कम होने की बात कही। साथ ही लोगों से अपील की कि वे विकास को ध्यान में रखकर अपना निर्णय लें।

मुख्यमंत्री ने चुनावी नतीजों को लेकर आत्मविश्वास जताते हुए कहा कि भाजपा 90 से 100 सीटें जीत सकती है। अपने संबोधन के अंत में हल्की बारिश शुरू होने पर उन्होंने कहा, “जब ‘नर’ और ‘नारायण’ एक साथ आते हैं तो सफलता निश्चित होती है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने महिलाओं को कुचला, तीन की मौत

नई दिल्ली। अंबिकापुर-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार को एक...