कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने भारत-अमेरिका ट्रे़ड डील पर उठाए सवाल, भागीरथपुरा में गंदे पानी से हुई मौतों को सुनियोजित हत्या बताया

Date:

इंदौर। कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत आज बुधवार को इंदौर प्रेस क्लब में केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा। सुप्रिया श्रीनेत ने भारत-अमेरिका ड्रेड डील पर सवाल उठाए और भागीरथपुरा में गंदे पानी से हुई मौतों को सुनियोजित हत्या बताया।

सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि देश की आजादी के इतने साल बाद हम विकसित भारत की बातें कर रहे हैं, रोज इसकी माला जपी जाती है, लेकिन सरकार देशवासियों को साफ पानी तक नहीं दे पा रही है। सुप्रिया ने नोएडा और गुजरात में भी दूषित पानी से जुड़े मामले उठाए। सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि सरकार को जनता इसलिए चुनती है ताकि वे जनता के हितों का ध्यान रखें। इंदौर में हुई इन मौतों को लापरवाही नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या बताया और इस मामले में आपराधिक प्रकरण दर्ज करने की मांग की। उन्होंने कहा कि गरीब की मौत की कीमत केवल दो लाख रुपए तय की जाती है, लेकिन जनता का आक्रोश सरकार के प्रतिनिधियों तक नहीं पहुंचता। प्रदेश के मुख्यमंत्री और यहां के सांसद ने बस्ती का दौरा भी उचित नहीं समझा। सवाल पूछने पर लोगों को अपमानित किया जाता है।जल जीवन मिशन का जिक्र करते हुए सुप्रिया ने कहा कि इसके लिए 68 हजार करोड़ रुपये का बजट था, लेकिन केवल 17 हजार करोड़ ही खर्च किए गए। उनका आरोप है कि सरकार मूलभूत कामों में खर्च करने से बच रही है।

एक फोन कॉल से हो जाती है ट्रेंड डील

सुप्रिया श्रीनेत ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर सवाल उठाते हुए कहा कि जो इतने दिनों से नहीं हुआ, वह एक फोन कॉल पर हो जाता है। इसकी घोषणा हमारे प्रधानमंत्री नहीं, बल्कि अमेरिका के राष्ट्रपति करते हैं और हमारे प्रधानमंत्री थैंक्यू, थैंक्यू कहते हैं। उन्होंने कहा कि यह डील देश को आर्थिक रूप से प्रभावित करेगी और अमेरिका तय करेगा कि हमें किससे तेल खरीदना है। उन्होंने कहा कि संसद में विपक्ष को बोलने नहीं दिया जाता। जब राहुल गांधी बोलने खड़े होते हैं, तो कैमरे में केवल लोकसभा स्पीकर को दिखाया जाता है। सरकार सच का सामना नहीं करना चाहती।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related