कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर को राहुल गांधी से ज्यादा ममता बनर्जी पर भरोसा, कहा- इंडिया ब्लॉक की कमान संभालें दीदी

Date:

कोलकाता। अपने पार्टी विरोधी बयानों के लिए ख्यात कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने एक बार फिर नया बयान देकर हलचल मचा दी है। मणिशंकर अय्यर ने कोलकाता में कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बिना इंडिया ब्लॉक खत्म हो जाएगा। इंडिया ब्लॉक कोदीदीको संभालना चाहिए। राहुल गांधी, अखिलेश यादव या फिर तेजस्वी यादव को इसका काम ममता बनर्जी को संभालने देना चाहिए।

कोलकाता में उन्होंने कहा कि ममता दीदी के बिना, INDIA अलायंस का ‘I’, ‘N’, ‘D’, ‘I’ और सबकुछ खत्म हो जाएग, क्योंकि ममता बनर्जी इस गठबंठन की नेता हैं। साथसाथ दोचार और लोग हैं जो इस पद को हासिल कर सकते हैं। उन्होंने साफसाफ कहा कि मैं उम्मीद करता हूं कि बजाय राहुल गांधी इसी पद पर रहने की कोशिश करें, किसी और को, जो छोटी पार्टियों का हैस्टालिन हो, ममता दीदी हो, अखिलेश हो, तेजस्वी हो या कोई और है, और कोई संभाले तो उनके पास ज्यादा टाइम रहेगा गठबंधन को चलाने के लिए।

विवादित बयानों से चर्चा में हैं अय्यर

पिछले कुछ समय से मणिशंकर अय्यर लगातार पार्टी विरोधी बयान दे रहे हैं। हाल ही में उन्होंने कहा था कि मैं गांधीवादी, नेहरूवादी, राजीववादी हूं, लेकिन राहुलवादी नहीं। इससे कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति को झटका लगा था। अब अय्यर ने बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले ऐसा बयान जारी कर फिर से एक विवाद खड़ा कर दिया है। अय्यर के बयान पर बंगाल कांग्रेस महासचिव सुमन रॉय चौधरी ने कहा कि लंबे समय से मणिशंकर अय्यर कांग्रेस पार्टी की एक्टिविटीज से जुड़े नहीं हैं। बंगाल से पांच राज्यसभा सीटें खाली हैं। क्या मणिशंकर के ऐसे बयान के पीछे यही वजह हो सकती है?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related