बीजेपी में शामिल होंगे चंपाई सोरेन; हिमंत बिस्वा सरमा
असम के मुख्यमंत्री और झारखंड में बीजेपी के प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा ने बताया कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता चंपाई सोरेन 30 अगस्त को बीजेपी में शामिल होंगे.असम के मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से चंपाई सोरेन की मुलाकात की तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और हमारे देश के प्रतिष्ठित आदिवासी नेता चंपाई सोरेन ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की. वो 30 अगस्त को रांची में आधिकारिक तौर पर बीजेपी में शामिल होंगे



