भाजपा सांसद निशिकांत दुबे का राज ठाकरे पर हमला, कहा- अगर हिम्मत है तो बिहार, उत्तर प्रदेश या तमिलनाडु जाएं, पटक-पटक कर मारेंगे

Date:

नई दिल्ली। झारखंड से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने मनसे प्रमुख राज ठाकरे पर जमकर हमला किया है। दुबे ने कहा कि राज ठाकरे और शिवसेना यूबीटी बीएमसी चुनाव के चलते सस्ती राजनीति कर रहे हैं। अगर हिम्मत है तो बिहार, उत्तर प्रदेश या तमिलनाडु जाएं, जहां उन्हें पटकपटक कर मारेंगे।

सांसद दुबे राज ठाकरे के उस बयान प्रतिक्रिया दे रहे थे, जिसमें ठाकरे ने कहा था कि मारो लेकिन वीडियो मत बनाओ। दुबे ने कहा कि आप क्या कह रहे हो कि मराठी बोलना होगा। आप किसकी रोटी खा रहे हो? वहां टाटा है, बिरला है, रिलायंस है। कोई महाराष्ट्र में यूनिट नहीं है। उस वक्त अगर बिहार नहीं होता, टाटा ने तो पहली फैक्ट्री वहीं बनाई। हमारे पैसे पर पल रहे हो, तुम कौन सा टैक्स लाते हो, कौन सी इंडस्ट्री है तुम्हारे पास? माइंस हमारे पास है। झारखंड के पास है, छत्तीसगढ़ के पास है, मध्य प्रदेश के पास है, ओडिशा के पास है, आपके पास कौन सी माइंस है?

दुबे ने कहा कि रिफाइनरी यदि रिलायंस या एसआर ने बैठाई है तो वो गुजरात में बैठाई है। सारी सेमीकंडक्टर की इंडस्ट्री गुजरात में रही है। आप लाटशाही कर रहे हो? ऊपर से आप हमारा दोहन करके, शोषण करके टैक्स भरते हो। यदि आपमें ज्यादा हिम्मत है तो हिंदी भाषी को मारते हो तो उर्दू भाषी को भी मारो। तमिलियन को भी मारो। आप तेलगू वाले को भी मारो। आप इस तरह की घटिया हरकत कर रहे हो। दुबे ने आगे कहा कि मैंने हमेशा कहा है कि जब अपने घर में हो, महाराष्ट्र में हो, अगर बहुत बड़े बॉस हो तो चलो बिहार, चलो उत्तर प्रदेश, चलो तमिलनाडु। तुमको पटकपटककर मारेंगे। दुबे ने कहा कि हम मराठी का सम्मान करते हैं। मराठी एक आदरणीय भाषा है। हम छत्रपति साहू जी महाराज, छत्रपति शिवाजी महाराज, पेशवा, तात्या तोपे सभी का हम सम्मान करते हैं। तिलक हो या लाजपत राय हों, गोपाल कृष्ण गोखले हों, सभी ने आजादी के आंदोलन में योगदान दिया है। हम तो सभी मराठी स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान करते हैं। दुबे ने कहा कि यदि उनमें हिम्मत है तो बगल में माहिम इलाके में चले जाएं। माहिम की दरगाह के सामने किसी हिंदी भाषी और उर्दू भाषी को पीटकर दिखा दें तो मैं मानूंगा कि सचमुच बाला साहब ठाकरे जी के वारिस हैं।

Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)
Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)http://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related