भाजपा  विधायक नितेश राणे ने की  अल्पसंख्यकों  पर  विवादित टिप्पणी, मचा बवाल 

Date:

भाजपा विधायक नितेश राणे ने की अल्पसंख्यकों पर विवादित टिप्पणी, मचा बवाल

महाराष्ट्र से बीजेपी विधायक नितेश राणे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें वो मुसलमानों को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करते नजर आ रहे हैं.

उनके इस वीडियो को एआईएमआईएम के राष्ट्रीय प्रवक्ता वारिस पठान ने भी एक्स पर शेयर किया.

वारिस पठान ने आरोप लगाया कि नितेश राणे अपने पूरे भाषण में मुसलमानों के खिलाफ नफरत फैला रहे हैं. उन्होंने इसे भड़काऊ भाषण बताया.

वहीं नितेश राणे ने अपने बयान को लेकर कहा, वो बोल सकते हैं लेकिन हम इसी भाषा के साथ हिंदू समुदाय के समर्थन में उतरें, तो हमसे क्यों सवाल किया जाता है? पुलिस और संविधान को अपना काम करने दीजिए.

उन्होंने कहा, हिंदू समुदाय के लोगों को क्यों धमकाया जाता है? बयान एक्शन का रिएक्शन था. मैंने अपना बयान एक हिंदू होने के नाते दिया. इस आधार पर दिया कि हिंदू समाज को डरने की ज़रूरत नहीं है.

इस मामले में बीजेपी की तरफ से भी प्रतिक्रिया आई है. बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता तुहिन सिन्हा ने एक चैनल से बातचीत में कहा मैं उनके कहे शब्दों की निंदा करता हूं. ऐसे शब्दों का सार्वजनिक जीवन में कोई स्थान नहीं है. किसी भी राजनेता को ऐसे शब्द नहीं कहने चाहिए. जहां तक मुझे पता है उनके खिलाफ दो एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं.

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related