असम की चुनावी रैली में अमित शाह ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- राहुल बाबा, हम इस राज्य को घुसपैठियों का गढ़ नहीं बनने देंगे

Date:

गुवाहाटी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मगलवार को असम में थे। इस दौरान उन्होंने श्रीभूमि जिले के पाथरकांडी विधानसभा क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।  शाह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल बाबा, साफ सुन लीजिए, हम असम को घुसपैठियों का गढ़ नहीं बनने देंगे।

गृह मंत्री शाह ने विपक्ष पर वोट बैंक की राजनीति करने का आरोप लगाया। शाह ने कहा कि कांग्रेस ने असम की बराक घाटी की उपेक्षा की, उसके विकास के लिए कुछ नहीं किया। गृह मंत्री ने दावा किया कि भाजपा ने घुसपैठियों की पहचान कर ली है और सख्त कार्रवाई की जाएगी। अब समय आ गया है कि उन्हें एक-एक कर बाहर किया जाए। शाह ने कहा कि अगर असम, पश्चिम बंगाल और त्रिपुरा में भाजपा-एनडीए की सरकारें बनती हैं तो घुसपैठ पूरी तरह रोकी जा सकेगी। शाह ने कहा कि केवल भाजपा में करिमगंज का नाम बदलकर श्रीभूमि करने का संकल्प है। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह सत्ता हासिल करने के लिए घुसपैठियों पर निर्भर रहती है। शाह ने प्रधानमंत्री मोदी की सराहना करते हुए कहा कि उनकी सरकार ने असमिया और बांग्ला भाषाओं को शास्त्रीय भाषा का दर्जा दिया। साथ ही उन्होंने नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) का बचाव करते हुए कांग्रेस पर राजनीतिक लाभ के लिए इसका विरोध करने का आरोप लगाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related