पहाड़ों से आई बर्फीली हवाओं का कहर: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, 

Date:

पहाड़ों से आई बर्फीली हवाओं का कहर: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड,

पश्चिमी हिमालय की ऊंची चोटियों से आ रही बर्फीली हवाओं ने दिल्ली-एनसीआर सहित पूरे उत्तर भारत में शीत लहर को और तेज कर दिया है। उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश और उत्तरी पाकिस्तान के आसपास सक्रिय दो पश्चिमी विक्षोभों के असर से मंगलवार को धूप खिलने के बावजूद ठंड चुभती रही।

पहाड़ी राज्यों को छोड़ दें तो पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान समेत कई राज्यों में न्यूनतम तापमान ज्यादातर जगहों पर 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया। दिल्ली में मंगलवार को साल का पहला शीतकाल दर्ज किया गया, जब अधिकतम तापमान में भारी गिरावट के चलते राजधानी में कड़ाके की ठंड महसूस की गई। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को भी हालात ऐसे ही बने रहने की संभावना है।

पहाड़ों की बर्फबारी से MP में कड़ाके की ठंड, 30 शहरों में पारा 10 डिग्री से  नीचे- Hum Samvet

कोहरे का कहर भी लगातार जारी है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले 5–7 दिनों तक शीतलहर, शीत दिवस और घने कोहरे से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। उत्तर प्रदेश में 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बर्फीली पछुआ हवाएं चलीं। इटावा में पहाड़ों से भी अधिक ठण्ड महसूस की गई, जहां न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आंकड़ों के अनुसार, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे चला गया। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कुछ इलाकों में पारा 0 से 5 डिग्री के बीच रहा। वहीं मध्य प्रदेश, बिहार, ओडिशा, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, छत्तीसगढ़, झारखंड, बंगाल, सिक्किम, असम और पूर्वोत्तर भारत के अधिकांश राज्यों में न्यूनतम तापमान 5 से 10 डिग्री के बीच दर्ज किया गया।

मैदानी इलाकों में सबसे कम न्यूनतम तापमान पश्चिमी मध्य प्रदेश के राजगढ़ में 2.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

उधर, हिमाचल प्रदेश में अटल टनल, रोहतांग और पांगी में बर्फबारी हुई, जबकि चंबा के कई क्षेत्रों में बूंदाबांदी और शिमला में दिनभर धूप खिली रही। ताबो में इस सीजन में पहली बार न्यूनतम तापमान माइनस 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जम्मू-कश्मीर के शोपियां, पुंछ, अनंतनाग और दक्षिण कश्मीर के कई हिस्सों में बर्फबारी हुई। गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 8.8 डिग्री नीचे दर्ज किया गया, जबकि श्रीनगर में पारा 4.0 डिग्री सेल्सियस रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने महिलाओं को कुचला, तीन की मौत

नई दिल्ली। अंबिकापुर-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार को एक...