देशभर में मानसून की मार: कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

Date:

देशभर में मानसून की मार: कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

बीते कुछ दिनों से मानसून पूरे देश में सक्रिय हो गया है। कई राज्यों में मूसलाधार बारिश से हालात बिगड़ गए हैं। पहाड़ी इलाकों में बादल फटने से तबाही का मंजर सामने आ रहा है, जबकि मैदानी राज्यों में बाढ़ ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है।

देशभर में मानसून का असर: 6 राज्यों में रेड अलर्ट, कई राज्यों में भारी बारिश  से जनजीवन प्रभावित | Mirror Media

पश्चिमी तटीय राज्यों में रेड अलर्ट
मौसम विभाग ने आज, 19 अगस्त, को गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक और गोवा में रेड अलर्ट जारी किया है। यहां भारी से बहुत भारी बारिश के साथ-साथ बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।

  • कोंकण तट पर लगातार तेज बरसात हो रही है।
  • मुंबई में हालात बिगड़ गए हैं। अंधेरी सबवे, कर्ला और लोंखडवाला में जलभराव से सड़कें बंद हैं।
  • रेलवे ट्रैक पर पानी भरने से लोकल ट्रेनों की रफ्तार धीमी हो गई है।
  • मुंबई के लिए लगातार चौथे दिन रेड अलर्ट जारी किया गया है।

पहाड़ी राज्यों में येलो अलर्ट

  • हिमाचल प्रदेश: ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी में 22 अगस्त तक येलो अलर्ट जारी है।
  • उत्तराखंड: उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, देहरादून और नैनीताल जिलों में भी येलो अलर्ट जारी किया गया है।
  • देशभर में मॉनसून का कहर: दिल्ली में रेड अलर्ट, जानें उत्तराखंड-हिमाचल समेत  इन राज्यों में कैसा रहेगा मौसम - monsoon wreaks havoc across the country  red alert in delhi ...

दिल्ली-एनसीआर का हाल

  • 21 अगस्त तक हल्की बारिश की संभावना है, जिससे उमस बढ़ेगी।
  • 22, 23 और 24 अगस्त को तेज बारिश और आंधी-तूफान के आसार हैं।

उत्तर प्रदेश

  • 21 अगस्त तक धूप और उमस भरी गर्मी जारी रहेगी।
  • पश्चिमी यूपी में हल्की बारिश संभव है।
  • 21 अगस्त के बाद कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है।

बिहार और मध्य प्रदेश

  • बिहार: हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है, हालांकि इससे उमस और तापमान बढ़ सकता है।
  • मध्य प्रदेश: 14 जिलों में अगले 24 घंटों के भीतर भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। इनमें देवास, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, भोपाल, इंदौर, जबलपुर और नर्मदापुरम समेत आसपास के जिले शामिल हैं।

मानसून की इस सक्रियता से जहां राहत की उम्मीद है, वहीं कई राज्यों में हालात चिंताजनक बने हुए हैं।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related