उत्तर से पूर्वोत्तर तक ‘सर्दी की दस्तक’ तेज़: बर्फबारी ने मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ाई, कई राज्यों में पारा शून्य के करीब 

0

जम्मू–कश्मीर से लेकर अरुणाचल प्रदेश तक हिमालय की ऊँची चोटियों पर ताज़ी बर्फबारी ने मैदानी इलाक़ों में ठंड का असर बढ़ा दिया है। कश्मीर घाटी शीतलहर की चपेट में है और ज्यादातर स्थानों पर तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया है।

पंजाब और हरियाणा में कई जगह पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे फिसल गया, जबकि कुछ स्थानों पर यह 5 डिग्री से भी नीचे दर्ज हुआ। उत्तरी बंगाल और झारखंड में भी सर्दी ने तेज़ी से दस्तक दे दी है।

तवांग में भारी बर्फबारी,

अरुणाचल प्रदेश के तवांग जिले में भारी बर्फबारी हुई तवांग, पश्चिम कामेंग, शि-योमी और ऊपरी सुबनसिरी में इस सीजन की पहली बर्फबारी हुई।

उत्तर भारत में सर्दी की दस्तक: हिमाचल-कश्मीर में पारा माइनस में, ठंडी हवाओं  से मैदानी इलाकों में बढ़ी ठिठुरन - Rajpath Mathura

हिमाचल: ताबो में माइनस 7, शिमला 6.2°C

हिमाचल प्रदेश में सर्दी का कहर बढ़ने लगा है।

  • ताबो (लाहौल-स्पीति): न्यूनतम तापमान -7°C
  • शिमला: पारा 6.2°C
    मौसम विभाग ने मैदानी इलाकों में 27 नवंबर तक कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है। अगले सात दिनों तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

पंजाब–हरियाणा: फरीदकोट सबसे ठंडा

लगातार दूसरे दिन फरीदकोट पंजाब का सबसे ठंडा स्थान रहा—4°C।
हरियाणा में हिसार का न्यूनतम तापमान 6.3°C दर्ज हुआ।

अन्य प्रमुख तापमान:

  • बठिंडा: 5.6°C
  • अमृतसर: 7.8°C
  • लुधियाना: 7.4°C
  • सिरसा: 7.8°C
  • गुरुग्राम: 9.8°C
  • चंडीगढ़: 7.9°C

उत्तर बंगाल में तापमान दो–तीन डिग्री गिरा

उत्तर बंगाल में ठंड अचानक बढ़ गई है।

  • दार्जिलिंग: 7.6°C
  • कलिम्पोंग: 11°C
  • मैदानी इलाकों में कल्याणी (12.8°C) सबसे ठंडा रहा।

दिल्ली: ठंडी हवाएँ बढ़ाएँगी सर्दी

दिल्ली में मंगलवार को तापमान फिर गिरा।

  • अधिकतम: 25.1°C (सामान्य से 1.6° कम)
  • न्यूनतम: 9°C (सामान्य से 2.3° कम)

उत्तर-पश्चिमी हवाओं के चलते आने वाले दो–तीन दिन और ठंड बढ़ने की संभावना है। 16 नवंबर के बाद यह दूसरा दिन है जब न्यूनतम तापमान 9°C दर्ज हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here