बारिश और बाढ़ से तबाही: कई राज्यों में जनजीवन प्रभावित, अब तक 45 की मौत

0
0
बारिश और बाढ़ से तबाही: कई राज्यों में जनजीवन प्रभावित, अब तक 45 की मौत
बारिश और बाढ़ से तबाही: कई राज्यों में जनजीवन प्रभावित, अब तक 45 की मौत

बारिश और बाढ़ से तबाही: कई राज्यों में जनजीवन प्रभावित, अब तक 45 की मौत

देशभर में बारिश और बाढ़ ने कहर बरपा दिया है। अधिकतर नदियां उफान पर हैं और बांधों से छोड़े जा रहे पानी ने स्थिति को और बिगाड़ दिया है।

कश्मीर से दिल्ली तक बारिश का कहर... लैंडस्लाइड से हाइवे ध्वस्त, यमुना का  जलस्तर अब भी 207 मीटर के पार - Torrential rains wreak havoc North India  highways blocked Yamuna ...

हिमाचल प्रदेश

  • तीन मणिमहेश श्रद्धालुओं समेत आठ लोगों के शव मिले।
  • 524 श्रद्धालुओं को सुरक्षित चंबा पहुंचाया गया।

गुजरात

  • हाइड्रो पावर प्लांट में नदी का पानी घुसने से पांच मजदूर डूबकर मरे।

राजस्थान

  • बोराज बांध का हिस्सा टूटने से अजमेर शहर में पानी भर गया।

जम्मू-कश्मीर और हिमाचल

  • नदियों के जलस्तर बढ़ने और भूस्खलन से राष्ट्रीय राजमार्ग समेत कई सड़कें बंद।
  • जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पिछले चार दिनों से ठप।
  • माता वैष्णो देवी यात्रा 11वें दिन भी स्थगित।

पंजाब में बाढ़ से हाहाकार, 1900 से ज्यादा गांव डूबे, 4.38 लाख एकड़ फसल  बर्बाद, अब तक 43 की मौत

पंजाब

  • कई दिनों की विनाशकारी बाढ़ के बाद शुक्रवार को बारिश थमी, लेकिन स्थिति गंभीर।
  • सतलुज, ब्यास और रावी नदियां उफान पर।
  • अब तक 45 लोगों की मौत, 23 जिलों के 1,655 गांव प्रभावित।
  • चार लाख से अधिक लोग प्रभावित, 20,000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।
  • 1.71 लाख हेक्टेयर फसल नष्ट।
  • लुधियाना में तटबंध टूटने का खतरा, प्रशासन ने अलर्ट जारी किया।

हरियाणा

  • पंचकूला, हिसार, रोहतक और झज्जर में सभी स्कूल बंद।
  • फतेहाबाद, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर और फरीदाबाद में भी कुछ स्कूल बंद।
  • नदियों के जलस्तर में कुछ जिलों में कमी, लेकिन सिरसा, फतेहाबाद और कैथल में अब भी संकट।
  • शुक्रवार को जलभराव और हादसों में तीन मौतें।
  • झज्जर के बहादुरगढ़ में सेना और एनडीआरएफ राहत कार्य में जुटी।
  • 3,000 लोग घरों में कैद।

कश्मीर घाटी

  • बाढ़ जैसे हालात के चलते शैक्षणिक संस्थान तीसरे दिन भी बंद।
  • मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here