चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ आज आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की संभावना

Date:

चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ आज आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की संभावना

भारतीय मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ आज रात आंध्र प्रदेश के काकीनाडा क्षेत्र में तट से टकरा सकता है। इस तूफान के असर से देश के कई तटीय राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाएं चल रही हैं।

Cyclone Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा हुआ विकराल, देश के कई राज्यों में भारी  बारिश का अलर्ट, जानें कहां रहेगा सबसे ज्यादा असर | Jago India Jago

मौसम विभाग के अनुसार, ‘मोंथा’ वर्तमान में बंगाल की खाड़ी में सक्रिय है और मंगलवार तक इसके एक गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है। इस कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में भारी वर्षा का रेड अलर्ट जारी किया गया है।

भारतीय मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि यह चक्रवात शाम या रात में काकीनाडा के पास मछलीपट्टनम और कलिंगपट्टनम के बीच तट को पार कर सकता है। इस दौरान हवा की रफ्तार 90 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है।

इसके प्रभाव से तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं, ओडिशा और उसके आस-पास के क्षेत्रों के लिए भी चेतावनी जारी की गई है।

मौसम विभाग ने यह भी बताया कि ‘मोंथा’ के प्रभाव से महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र में 28 से 30 अक्तूबर के बीच मध्यम से भारी बारिश हो सकती है।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related