देश में ठंड का कहर तेज: अगले 48 घंटों में पहाड़ों पर बर्फबारी, उत्तर भारत में घना कोहरा बढ़ाएगा मुश्किलें

Date:

देश में ठंड का कहर तेज: अगले 48 घंटों में पहाड़ों पर बर्फबारी, उत्तर भारत में घना कोहरा बढ़ाएगा मुश्किलें

देशभर में सर्दी लगातार अपना तेवर दिखा रही है। शीतलहर से कई राज्यों में ठिठुरन बढ़ गई है। मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी दी है कि पहाड़ी राज्यों में अगले 48 घंटों में हल्की बर्फबारी हो सकती है, वहीं पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी यूपी और उत्तरी राजस्थान में घना कोहरा छाने की संभावना है, जिससे यातायात बाधित हो सकता है।

पूरा उत्तर भारत ठंड से कांपा, दिल्ली में कोहरे और शीत लहर का कहर...गाड़ियों  की रफ्तार पर लगी ब्रेक - fog and cold wave havoc in delhi-mobile

उत्तर भारत में तापमान तेजी से गिर रहा है, जबकि पूर्वी और पश्चिमी क्षेत्रों में भी ठंड का असर गहराता जा रहा है। कश्मीर घाटी में तापमान शून्य से नीचे बना हुआ है। पहलगाम -4.3°C के साथ सबसे ठंडा रहा, जबकि श्रीनगर, गुलमर्ग, पुलवामा और कुपवाड़ा में भी न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया।

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में 8 और 9 दिसंबर को हल्की बर्फबारी की संभावना है, जबकि निचले इलाकों में बादल छाए रह सकते हैं।

राजस्थान भी शीतलहर की चपेट में है। सीकर के फतेहपुर में तापमान 3.5°C तक गिर गया, जो राज्य का न्यूनतम तापमान रहा। बीकानेर, दौसा, चूरू, टोंक और झुंझुनू में भी पारा 5–7 डिग्री के बीच दर्ज किया गया।

झारखंड में गुमला सबसे ठंडा रहा, जहां तापमान 3.5°C रिकॉर्ड किया गया। रांची, खूंटी, हजारीबाग और अन्य जिलों में भी रात का तापमान 10°C से नीचे पहुंच गया है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा, हालांकि पश्चिमी विक्षोभ के कारण तापमान में 2–3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। विशेषज्ञों का कहना है कि दिसंबर का दूसरा सप्ताह कई राज्यों में सर्दी की तीव्रता को और बढ़ा सकता है।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

स्वर कोकिला का मौन: आशा भोसले के निधन से देश शोकाकुल

प्रसिद्ध गायिका आशा भोसले का रविवार, 12 अप्रैल को...