झारखंड; सरकार ने गैंगरेप पीड़िता स्पैनिश महिला को दिया 10 लाख रुपये का मुआवजा
झारखंड के दुमका जिले में गैंगरेप की पीड़ित स्पैनिश महिला को राज्य सरकार ने दस लाख रुपये का मुआवजा दिया गया है. दुमका के उपायुक्त (डीसी) ए डोडे ने उनके पति को इस रकम का चेक सौंपा है. इस दौरान एसपी पीतांबर सिंह खरवार भी मौजूद थे. यह चेक देने के लिए डीसी और एसपी सर्किट हाउस गए. स्पैनिश महिला और उनके पति को सर्किट हाउस में पुलिस सुरक्षा में रखा गया है. दुमका के डीसी ने एक्स पोस्ट के जरिए यह जानकारी दी है.




