झारखंड में जाती दिख रही हेमंत सोरेन की सरकार, अधिकांश एग्जिट पोल के नतीजे में एनडीए आगे

Date:

नई दिल्ली। झारखंड में आज आखिरी चरण का मतदान समाप्त हो चुका है। एग्जिट पोल के नतीजे आने लगे हैं। इसमें हेमंत सोरेन की सरकार जाती दिख रही है। अधिकांश एग्जिट पोल के नतीजों में एनडीए गठबंधन को आगे दिखाया जा रहा है।

झारखंड में पीपुल्स पल्स के मुताबिक, एनडीए को 44-53 सीटें, इंडिया गठबंधन को 25-37 सीटें जबकि अन्य को 5-9 सीटें मिलने की संभावना है। चाणक्य के एग्जिट पोल के अनुसार एनडीए गठबंधन को 45-50 सीटें मिलने का अनुमान है। कांग्रेस जेएमएम गठबंधन को 35-38 सीटें मिलने की संभावना बताई जा रही है। मैट्रिज के एग्जिट पोल के अनुसार झारखंड में एनडीए गठबंधन को जीत मिल रही है। भाजपा गठबंधन को 42-47 जबकि कांग्रेस गठबंधन को 25-30 और अन्य को 01-4 सीटें मिलने संभावना बताई जा रही है।

पिछले चुनाव में जेएमएम और भाजपा में था 5 सीटों का अंतर

इससे पहले 2019 में झारखंड में चुनाव हुए थे। कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा गठबंधन को इस चुनाव में जीत मिली थी। तब जेएमएम ने 30 सीटें जीती थीं, जबकि कांग्रेस को 16 सीटें मिली थीं। भाजपा को 25 सीटों से संतोष करना पड़ा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

हिंद महासागर पर एकजुटता का आह्वान: संकट के बीच जयशंकर का सहयोग पर जोर

एस जयशंकर ने होर्मुज जलडमरूमध्य से जुड़े वैश्विक तनाव...

हवा में संकट, लखनऊ में राहत: ईंधन कम होने पर विमान की आपात लैंडिंग

चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर शनिवार सुबह उस...