लखनऊ सुपरजाइंट्स चेन्नई सुपर किंग्स  को दी मात 

Date:

लखनऊ सुपरजाइंट्स चेन्नई सुपर किंग्स को दी मात

लखनऊ सुपरजाइंट्स के कप्तान केएल राहुल और क्विंटन डिकॉक ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी की और पांच बार की चैंपियन टीम को अपने होम ग्राउंड पर चित्त कर दिया। दोनों बल्लेबाजों के बीच पहले विकेट के लिए हुई शतकीय साझेदारी के दम पर लखनऊ सुपरजाएंट्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को आठ विकेट से हराया।

lucknow super giants vs chennai super kings match today

लखनऊ को पिछले दो मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन टीम जीत की पटरी पर लौटने में सफल रही चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए रवींद्र जडेजा के नाबाद 57 रनों की पारी के दम पर 20 ओवर में छह विकेट पर 176 रन बनाए। जवाब में राहुल और डिकॉक ने पहले विकेट के लिए 134 रनों की साझेदारी की जिसकी मदद से लखनऊ ने एक ओवर शेष रहते दो विकेट पर 180 रन बनाकर जीत दर्ज की। लखनऊ के लिए केएल राहुल ने 53 गेंदों पर 82 रनों की पारी खेली, जबकि डिकॉक ने 43 गेंदों पर 54 रन बनाए।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Ayodhya Ram Mandir : चढ़ावा चोरी का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुचा, 13 जुलाई को हो सकती है सुनवाई

अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी का मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच चुका है। बताया जाता है कि इस संबंध में दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 13 जुलाई को सुनवाई कर सकता है।