मन की बात में बोले पीएम मोदी-महिला दिवस पर 8 मार्च को मेरा सोशल अकाउंट महिलाएं संभालेंगी

Date:

नई दिल्ली। पीएम मोदी ने आज अपने रेडियो कार्यक्रम मन की बात में देश को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि इस बार महिला दिवस पर मैं एक ऐसी पहल करने जा रहा हूं, जो नारी शक्ति को समर्पित होगी। महिला दिवस पर 8 मार्च को मेरा सोशल अकाउंट महिलाएं संभालेंगी।

पीएम मोदी ने महिलाओं के योगदान का जिक्र करते हुए कहा कि हंसा मेहता जी ने हमारे राष्ट्रीय ध्वज के निर्माण से लेकर उसके लिए बलिदान देने वाली देश भर की महिलाओं के योगदान को सामने रखा था। उनका मानना था कि हमारे तिरंगे में केसरिया रंग से भी ये भावना उजागर होती है। पीएम ने कहा कि इस बार महिला दिवस पर मैं अपने सोशल मीडिया अकाउंट जैसे एक्स, इंस्टाग्राम के अकाउंट्स को देश की कुछ इंस्पायरिंग वीमेन को, एक दिन के लिए सौंपने जा रहा हूं। ऐसी वीमेन जिन्होंने अलगअलग क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल की हैं, इनोवेशन किया है, अलगअलग क्षेत्रों में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। 8 मार्च को, वो, अपने कार्य और अनुभवों को देशवासियों के साथ साझा करेंगी। उन्होंने कहा कि प्लेटफॉर्म भले ही मेरा होगा, लेकिन वहां उनके अनुभव, उनकी चुनौतियाँ और उनकी उपलब्धियों की बात होगी।

अंतरिक्ष यात्रा पर भी बोले पीएम मोदी

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहाहमारी स्पेस यात्रा की शुरुआत बहुत ही सामान्य तरीके से हुई थी। इसमें कदमकदम पर चुनौतियां थीं, लेकिन हमारे वैज्ञानिक, विजय प्राप्त करते हुए, आगे बढ़ते ही गए। समय के साथ अंतरिक्ष की इस उड़ान में हमारी सफलताओं की सूची काफी लंबी होती चली गई। लॉन्च व्हीकल का निर्माण हो, चंद्रयान की सफलता हो, मंगलयान हो, आदित्य एल-1 या फिर एक ही रॉकेस से, एक ही बार में, 104 सैटेलाइट को अंतरिक्ष में भेजने की अभूतपूर्व मिशन होइसरो की सफलताओं का दायरा काफी बड़ा रहा है। बीते 10 वर्षों में ही करीब 460 सैटेलाइट्स लॉन्च की गई हैं और इसमें दूसरे देशों की भी बहुत सारी सैटेलाइट्स शामिल हैं।

विश्व में हो रही भारत की प्रगति की सराहना

पीएम मोदी ने कहा कि हाल ही में, मैं एआई के एक बड़े सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए पेरिस गया था। वहां दुनिया ने इस क्षेत्र में भारत की प्रगति की खूब सराहना की। हमारे देश के लोग आज एआई का उपयोग किसकिस तरह से कर रहे हैं, इसके उदाहरण भी हमें देखने को मिल रहे हैं।

एक दिन वैज्ञानिक के रूप में

पीएम मोदी ने कहा किआने वाले कुछ ही दिनों में हमराष्ट्रीय विज्ञान दिवसमनाने जा रहे हैं। हमारे बच्चों का, युवाओं की विज्ञान में दिलचस्पी और जुनून होना बहुत मायने रखता है। इसे लेकर मेरे पास एक विचार है, जिसे आपएक दिन वैज्ञानिक के रूप मेंरह सकते हैं यानी आप अपना एक दिन एक वैज्ञानिक के रूप में, एक वैज्ञानिक के रूप में, बिताकर देखें। आप अपनी सुविधा के अनुसार, अपनी मर्जी के अनुसार, कोई भी दिन चुन सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related