हम अशांति पैदा नहीं करना चाहते,सरकार  टालमटोल की नीति अपना रही 

Date:

हम अशांति पैदा नहीं करना चाहते,सरकार टालमटोल की नीति अपना रही

किसानों ने बुधवार को अपना दिल्ली चलो मार्च शुरू किया . इससे पहले मीडिया से बात करते हुए किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने कहा है कि हम अशांति पैदा नहीं करना चाहते. किसान दिन रात मेहनत करते हैं, अगर उन्हें रोकने के लिए बड़े-बड़े बैरिकेड लगाए जा रहे हैं तो ये सही नहीं है.

Farmers Protest: 'हल न हुआ मसला तो हर हाल में करेंगे दिल्ली कूच...', जगजीत  सिंह डल्लेवाल ने केंद्र को दी चेतावनी - If issue is not resolved we will  march to Delhi

डल्लेवाल ने कहा, हमारी मंशा किसी भी तरह अशांति पैदा करने की नहीं है और ना ही हमारे लिए ये सम्मान की बात है कि हमें तो ऐसा करना ही है. लेकिन बात ये है कि हमने दिल्ली जाने का प्रोग्राम बनाया और ये आज नहीं बनाया. सात नवंबर को हमने आह्वान किया था कि हम दिल्ली जाएंगे, तो आज अगर सरकार कह रही है कि हमारे पास समय कम है तो मुझे लगता है कि ये सरकार की टाल-मटोल की नीति है.

पीएम मोदी का ग्राफ ऊपर चला गया है...टाइम बहुत कम है...' किसान नेता जगजीत  डल्लेवाल का Video वायरल

सरकार को देश के किसान-मजदूर के पक्ष में फैसला लेना चाहिए. देश के किसान ने देश को आत्मनिर्भर बनाया है, रात-दिन मेहनत की है. देश में सात लाख किसान खुदकुशी कर चुके हैं. लेकिन अगर ऐसे हालात में किसान से बात करने के बजाय उन्हें रोकने के लिए इतने बड़े-बड़े बैरिकेड लगाए तो ये सही नहीं है..

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related