यूपी सरकार ने पेश किया बजट, बजट में किसान, युवा, महिलाओं पर रहा फोकस

उत्तर प्रदेश का बजट आज पेश हुआ. वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने योगी सरकार का आठवां बजट पेश किया | वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने 7 लाख 36 हजार 437 करोड़ 71 लाख रुपए का बजट पेश किया , जिसमें 24 हजार करोड़ रुपए की नई योजनाएं हैं.वित्त मंत्री ने कहा हमारी सरकार अब तक लगभग 6 करोड़ व्यक्तियों को गरीबी से बाहर निकालने में सफल रही है.आज प्रदेश में बेरोजगारी की दर केवल 2.4 प्रतिशत रह गई है.





