ताजमहल को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा व्यवस्था सख्त

Date:

ताजमहल को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा व्यवस्था सख्त

ताजमहल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया । धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां तुरंत अलर्ट हो गईं। ताजमहल की सुरक्षा को और मजबूत कर दिया गया हैबम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड को तुरंत मौके पर तैनात किया गया। पर्यटकों के बीच किसी तरह की अफरा-तफरी न हो, इसका विशेष ध्यान रखा गया। डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि ताजमहल के आसपास पहले से ही सुरक्षा पुख्ता रहती है, लेकिन धमकी के बाद इसे और मजबूत किया गया है।

ताजमहल में बम लगा है, सुबह नौ बजे फटेगा', धमकी भरे ईमेल के बाद कैंपस में चल  रही सघन जांच - Taj Mahal Bomb by email Threat Police on High Alert in

टीमें ताजमहल और उसके आसपास संदिग्ध वस्तुओं की तलाशी में जुटी रहीं । जिसमें कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि पर्यटकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और सभी सावधानियां बरती जा रही हैं। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related