सपा सांसद वीरेंद्र सिंह ने भगवान राम को बता दिया समाजवादी, कहा-भाजपा के लोग राजा राम को मानते हैं

Date:

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के चंदौली से सांसद वीरेंद्र सिंह की भगवान राम पर टिप्पणी को लेकर सियासत गरमा गई है। उन्होंने भगवान राम को समाजवादी विचारधारा का बताया और कहा कि वनवास के दौरान उन्होंने पीडीए के लोगों से मदद ली थी, जबकि भाजपा के लोग भगवान राम के राजा राम वाले रूप को मानते हैं।

सपा सांसद ने कहा कि अगर वो राजा राम होते तो राजाओं की मदद लेते, क्योंकि उनके ससुर राजा जनक थे। उनके पिता राजा दशरथ स्वयं चक्रवर्ती राजा थे। उनके ननिहाल और तमाम ऐसे उदाहरण जो चक्रवर्ती राजा था। उन्होंने बड़े राजाओं को समर्थन नहीं लिया, उन्होंने वनवासियों से समर्थन लिया, वो विचारों से समाजवादी थे।

सपा सांसद ने कहा कि वो (भगवान राम) भिलनी के बेर खाना पसंद किया, झोपड़ी में रहना पसंद किए। निषाद समाज से समर्थन लिया और उन्हें मित्र बनाया। तो जो ऐसे लोगों को सम्मान देता है, उन्हें मित्र बनाता है तो वो समाजवादी नहीं तो क्या है? भाजपा जिस राम की समर्थक है वो राजा राम की समर्थक है। राम के उस रूप की समर्थक है जब राजा राम अयोध्या में पुन: लौटकर आए और राजा के रूप में विराजमान हुए और उनसे इन्हें लोगों ने गलतियां कराईं। माता सीता का वनवास भिजवाय। यही भाजपा जैसे लोग चुगली की थी, हम लोग राजा राम के समर्थक हैं वो राजा राम जो वनवासी थे और समाजवादी विचारों के थे। इसलिए हम उनका नाम लेते हैं।

Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)
Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)http://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related