सांसदों, विधायकों और मंत्रियों सहित अयोध्या पहुंचे राजस्थान सीएम
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा सहित बीजेपी के कई नेता और अधिकारी रामलला का दर्शन करने अयोध्या पहुंचे. अयोध्या में वे दशरथ कुंड के पास आयोजित एक भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए . दो स्पेशल चार्टर विमान से अयोध्या पहुंचे लोगों में मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, सरकार के 23 मंत्री, चार निर्दलीय सहित 61 विधायक, आठ सांसद और उनके 16 सहयोगी भी शामिल हैं.



