विपक्ष के नेताओं को नज़रबंद किया जा रहा ;अखिलेश यादव
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आरोप लगाया है कि मतगणना से पहले विपक्षी दलों के नेताओं को नज़रबंद किया जा रहा है.अखिलेश का दावा है कि ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि विपक्षी दलों के नेता मतगणना में हिस्सा नहीं ले पाएं. अखिलेश यादव ने एक वीडियो भी जारी किया है.सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए अखिलेश यादव ने कहा, “माननीय सर्वोच्च न्यायालय, चुनाव प्रमुख और पुलिस प्रमुख, इस बात का तत्काल संज्ञान लें कि मिर्ज़ापुर, अलीगढ़, कन्नौज के अलावा उत्तर प्रदेश के कई ज़िलों में ज़िलाधिकारी व पुलिस प्रशासन विपक्ष के राजनीतिक कार्यकर्ताओं को घरों में नज़रबंद करने का अवैधानिक कार्य कर रहे हैं, जिससे वो कल मतगणना में हिस्सा न ले सकें.




