मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव ने कहा-राम के नाम की योजनाएं नहीं होंगी तो क्या अल्लाह के नाम पर चलेंगी

Date:

भदोही। मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू भाजपा नेत्री और राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव का एक बयान चर्चा में है। शनिवार को भदोही जिले में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन में उन्होंने कहा कि यदि राम के देश में राम के नाम की योजनाएं नहीं चलेंगी तो क्या अल्लाह के नाम की योजनाएं चलाई जाएंगी।

अपर्णा यादव ने मनरेगा योजना का नाम भगवान राम के नाम पर रखने को लेकर हो रही राजनीतिक बयानबाजी पर विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भगवान राम हमारे आदर्श हैं और यह राम युग है, इसलिए योजनाओं और नीतियों में राम का नाम होना स्वाभाविक है। अपर्णा यादव ने बांग्लादेश और पाकिस्तान में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों का जिक्र करते हुए कहा कि अब हिंदू समाज को एकजुट होने की जरूरत है। हिंदू समाज की रक्षा के लिए यदि शस्त्र भी उठाने पड़ें तो उससे पीछे नहीं हटना चाहिए। उन्होंने हिंदुओं से संगठित रहने, सतर्क रहने और समाज को मजबूत करने की अपील की। उन्होंने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नारों का उल्लेख करते हुए कहा किएक रहेंगे तो सेफ रहेंगेऔरबटेंगे तो कटेंगेजैसे संदेशों को गंभीरता से लेने की आवश्यकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related