NH-9 पर बड़ा हादसा: हल्द्वानी से दिल्ली जा रही बस पलटी, 12 यात्री घायल
हल्द्वानी से दिल्ली आ रही एक प्राइवेट बस गुरुवार सुबह NH-9 पर हाईटेक कॉलेज के पास पलट गई, जिसमें 12 यात्री घायल हो गए। हादसा सुबह करीब 4:45 बजे हुआ। बस में कुल 24 सवारियां मौजूद थीं।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही हाईवे एंबुलेंस और पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को नज़दीकी अस्पताल भेजा गया। बाकी यात्रियों को दूसरी बस से दिल्ली के लिए रवाना कर दिया गया है।
पुलिस के मुताबिक, हादसे की प्राथमिक वजह चालक को झपकी आना मानी जा रही है। फिलहाल दुर्घटना के अन्य कारणों की भी जांच की जा रही है।


