उत्तर प्रदेश के अमरोहा में पटाखा फैक्ट्री में धमाका, चार से अधिक महिला मजदूरों की मौत, कई मजदूर गंभीर रूप से घायल

Date:

अमरोहा। उत्तर प्रदेश के अमरोहा में पटाखे बनाने की फैक्ट्री में भयंकर विस्फोट की खबर है। इस हादसे में पटाखा फैक्ट्री में काम करने वाले चार से अधिक महिला मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई है। इसके अलावा आधा दर्जन से ज्यादा मजदूर गंभीर रूप से हुए घायल हो गए हैं।

बताया जाता है कि अमरोहा के अतरासी गांव के जंगल में चल रही पटाखा फैक्ट्री में अचानक धमाका हो गया। तेज धमाके के साथ फैक्ट्री की बिल्डिंग और टीनशेड ध्वस्त हो गई। इससे यहां काम करने वाली चार महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई जबकि छह महिलाएं गंभीर रूप से झुलसी हैं। हादसा भयानक था और लगभग एक किलोमीटर दूर तक इस धमाके की आवाज गूंजी है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी जांच में जुट गए हैं। मलबे के नीचे दबे मजदूरों को निकालने का प्रयास किया जा रहा है। बताया गया कि पिछले कई माह से रहरा क्षेत्र के गांव भावली में नदी के पास एक मकान में अवैध रूप से पटाखा फैक्ट्री का संचालन हो रहा था। इसमें फुलझड़ी से लेकर कई तरह के पटाखों की पैकिंग व निर्माण कराया जा रहा था। इसमें गांव व आसपास के लोगों मजदूरी पर काम भी प्रतिदिन दिया जाता था।

Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)
Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)http://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

स्वर कोकिला का मौन: आशा भोसले के निधन से देश शोकाकुल

प्रसिद्ध गायिका आशा भोसले का रविवार, 12 अप्रैल को...