मकर संक्रांति से पहले ही संगम में आस्था का महासैलाब, 

0
1
मकर संक्रांति से पहले ही संगम में आस्था का महासैलाब, 
मकर संक्रांति से पहले ही संगम में आस्था का महासैलाब, 

मकर संक्रांति से पहले ही संगम में आस्था का महासैलाब,

प्रयागराज के पवित्र संगम में मकर संक्रांति स्नान पर्व से पहले ही आस्था का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। साफ मौसम और कोहरे की अनुपस्थिति का लाभ उठाते हुए देशभर से आए लाखों श्रद्धालुओं ने भोर होते ही संगम और अन्य स्नान घाटों का रुख किया और पवित्र डुबकी लगाई।

श्रद्धालुओं की आमद सुबह से लगातार बढ़ती रही। । घाटों पर तैनात पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों ने भीड़ को नियंत्रित करते हुए व्यवस्था संभाले रखी।

जैसे ही भोर का अंधेरा छटा और सूर्यदेव ने अपनी लालिमा के साथ दर्शन दिए, स्नान करने वाले श्रद्धालुओं का उत्साह और बढ़ गया। “ॐ सूर्याय नमः” के जाप और सूर्यदेव को जल अर्पित करते हुए भक्त पूरी श्रद्धा और उमंग के साथ संगम में स्नान करते नजर आए।

संगम नोज पर सुबह से ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मुस्तैदी से डटे रहे। लगातार निगरानी की जा रही थी और स्नान के बाद श्रद्धालुओं को घाट खाली करने के निर्देश दिए जा रहे थे। सुबह के उजाले तक स्नान का क्रम शांतिपूर्ण ढंग से चलता रहा, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय और अनुशासित बना रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here