आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ ने बसपा सुप्रीमो मायावती से मांगी माफी, कहा- आगे से अब कभी गलती नहीं होगी

Date:

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) के पूर्व राज्यसभा सांसद और बसपा नेता आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ ने मायावती से सार्वजनिक रूप से माफी मांगी ली है। अशोक सिद्धार्थ ने पार्टी में वापसी की गुहार भी लगाई है। उन्होंने अपनी गलती स्वीकार करते हुए कहा है कि आगे से अब कभी गलती नहीं होगी। इससे कयास लगाए जा रहे हैं कि अशोक सिद्धार्थ की बसपा में वापसी हो सकती है।

अशोक सिद्धार्थ ने एक्स पर लिखा कि मैं अशोक सिद्धार्थ बसपा का पूर्व सांसद निवासी जिला फर्रुखाबाद बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष यूपी की चार बार रहीं मुख्यमंत्री और कई बार लोकसभा राज्यसभा की सांसद रहीं बहन मायावती का हृदय से सम्मान और चरणस्पर्श करता हूं। मुझसे पार्टी का कार्य करने के दौरान जाने अनजाने में तथा गलत लोगों के बहकावे में आकर जो भी गलतियां हुई हैं, उसके लिए मैं आदरणीय बहन जी से हाथ जोड़कर माफी मांगता हूं। जिन्होंने अनेकों कष्ट झेलकर, अपनी पूरी जिन्दगी, इस देश के करोड़ों दलितों एवं अन्य उपेक्षित वर्गों के हित कल्याण के लिए समर्पित की है।

अशोक सिद्धार्थ ने लिखा-बहन जी से मैं हाथ जोड़कर अनुरोध करता हूँ कि वे मुझे माफ कर दें, आगे मैं कभी भी गलती नहीं करूंगा और पार्टी के अनुशासन में ही रहकर, उनके मार्गदर्शन एवं दिशानिर्देश में ही कार्य करूंगा. इसके साथ ही मैं रिश्तेदारी आदि का भी कोई नाजायज फायदा नहीं उठाऊंगां। यहां मैं यह भी स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि खासकर संदीप ताजने बीएसपी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष महाराष्ट्र हेमन्त प्रताप, निवासी जिला फिरोजाबाद तथा यूपी के अन्य जिन भी गलत लोगों को पार्टी से निकाला गया है तो मैं उनको वापस लेने के लिए कभी भी सिफारिश नहीं करूंगा। यह भी मैं विश्वास दिलाना चाहता हूं। अन्त में अब मैं पुनः बहन जी से अपनी सभी छोटीबड़ी गलतियों की माफी मांगते हुए उनसे पार्टी में वापिस लेने के लिए विशेष आग्रह करता हूं। बहन जी की अति कृपा होगी।

उल्लेखनीय है कि मायावती ने अशोक सिद्धार्थ को 12 फरवरी 2025 को पार्टी विरोधी गतिविधियों और गुटबाजी के आरोप में बसपा से निष्कासित किया था। अशोक सिद्धार्थ मायावती के करीबी और भरोसेमंद नेताओं में गिने जाते थे। वह मायावती के समर्थन से राज्यसभा सांसद भी रहे हैं और इससे पहले विधान परिषद (एमएलसी) के भी रह चुके हैं। अब जबकि मायावती के भतीजे आकाश आनंद की बसपा में न केवल वापसी हुई है, बल्कि बड़ी जिम्मेदारी भी मिली है, ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि उनके ससुर अशोक सिद्धार्थ की पार्टी में वापसी होने वाली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने महिलाओं को कुचला, तीन की मौत

नई दिल्ली। अंबिकापुर-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार को एक...