बसपा में आकाश आनंद की वापसी, दिल्ली में हुई बैठक में मायावती ने बना दिया मुख्य नेशनल कोऑर्डिनेटर

Date:

नई दिल्ली। कुछ समय पहले ही बसपा से निष्कासित किए गए मायावती के भतीजे आकाश आनंद की पार्टी में फिर वापसी हो गई है। आज दिल्ली में हुई बसपा की बैठक में मायावती ने आकाश आनंद को पार्टी का मुख्य नेशनल कोऑर्डिनेटर बनाने का ऐलान किया। इतना ही नहीं बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मायवाती ने उन्हें स्टार प्रचारक भी बनाया है।

उल्लेखनीय है कि मायावती ने बहुजन समाज पार्टी से इसी वर्ष फरवरी में निष्कासित था। इसके बाद अप्रैल में फिर पार्टी में वापस ले लिया था। बसपा चीफ ने आकाश आनंद की वापसी के लिए नया पद ही बना दिया। इससे पहले बसपा में कभी चीफ कोआर्डिनेटर का पद था। बसपा द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में मायावती के हवाले से जानकारी दी गई कि पार्टी के लोगों की सहमति से आकाश आनन्द को पार्टी का मुख्य नेशनल कोऑर्डिनेटर बनाया तथा उसे देश में पार्टी के आगे के कार्यक्रम भी दिये गये। उम्मीद है कि इस बार, यह पार्टी मूवमेन्ट के हित में, हर प्रकार की सावधानी बरतते हुये, पार्टी को मजबूत बनाने में अपना सराहनीय योगदान देगा। बसपा की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया कि इसके अलावा, बिहार विधानसभा के लिए इस वर्ष के अन्त में होने वाले आमचुनाव पर अलग से हुई बैठक में चर्चा के दौरान वहां भी अकेले अपने बलबूते पर अपनी पूरी तैयारी के साथ यह चुनाव लड़ने का फैसला लिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने महिलाओं को कुचला, तीन की मौत

नई दिल्ली। अंबिकापुर-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार को एक...