भारत पर अमेरिकी टैरिफ बढ़ा: अब 50 फीसदी  शुल्क आज से  लागू

Date:

भारत पर अमेरिकी टैरिफ बढ़ा: अब 50 फीसदी शुल्क आज से लागू

अमेरिकी सरकार ने भारत पर लगाए गए अतिरिक्त 25 फीसदी टैरिफ को लागू करने के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह टैरिफ 27 अगस्त 2025, बुधवार सुबह 9:30 बजे (भारतीय समयानुसार) से प्रभावी होगा।

पहले से ही 25 फीसदी टैरिफ लागू था, और अब अतिरिक्त 25 फीसदी शुल्क के बाद भारत से आने वाले सामानों पर कुल 50 फीसदी टैरिफ लगेगा।

नोटिस के अनुसार, 27 अगस्त 2025 से या उसके बाद इस्तेमाल के लिए आने वाला अथवा गोदाम से निकाला गया कोई भी भारतीय सामान इस बढ़े हुए शुल्क के दायरे में आएगा।

भारत पर अमेरिका का बड़ा वार; 50% टैरिफ लागू करने का किया ऐलान... ट्रंप ने  जारी की नोटिस

टैरिफ का कारण

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि भारत रूस से कच्चा तेल खरीदकर अप्रत्यक्ष रूप से यूक्रेन युद्ध में रूस की मदद कर रहा है। जबकि भारत ने इस आरोप और फ़ैसले को “अनुचित, अकारण और तर्कहीन” बताया है।

भारत पर अमेरिकी टैरिफ का समयक्रम

  • अप्रैल 2025: राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत पर 26% टैरिफ लगाने की घोषणा की, लेकिन इसे 90 दिनों के लिए टाल दिया गया।
  • जुलाई 2025: भारतीय वस्तुओं पर 25% टैरिफ लागू करने की घोषणा की गई।
  • अगस्त 2025: 25% शुल्क के बाद अतिरिक्त 25% टैरिफ की घोषणा, जिससे कुल दर 50% हो गई।

27 अगस्त 2025 से: भारतीय सामानों पर आधिकारिक तौर पर 50% टैरिफ लागू हो गया।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related