अमेरिका भारत में हुई ट्रेड डील ,टैरिफ घटाया

Date:

अमेरिका भारत में हुई ट्रेड डील ,टैरिफ घटाया

आखिरकार लम्बे समय से अटकी अमेरिका भारत के मध्य ट्रेड डील पर सहमति बन गई है मोदी ओर ट्रम्प के बीच हुई चर्चा के बाद ट्रेड डील का रास्ता साफ़ हुआ चर्चा के बाद अमेरिका ने भारत पर लगे टैरिफ को 25 फीसदी को घटाकर 18 फीसदी कर दिया है. डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी से फोन पर बात करने के कुछ ही देर बाद ही इसका ऐलान किया. अमेरिकी राष्ट्रपति ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट कर भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील पर सहमति बनने की जानकारी दी. उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी ने तारीफ की और कहा कि भारत अब रूस से तेल नहीं खरीदेगा. उन्होंने कहा कि भारत अब ज्यादा तेल अमेरिका और वेनेजुएला से खरीदेगा.

ट्रंप ने पोस्ट में लिखा, ‘भारत के प्रधानमंत्री मोदी से बात करना मेरे लिए सम्मान की बात थी. वे मेरे सबसे करीबी दोस्तों में से एक हैं और अपने देश के एक शक्तिशाली और सम्मानित नेता हैं. हमने ट्रेड और रूस-यूक्रेन युद्ध समाप्त करने सहित कई मुद्दों पर बात की. भारत रूस से तेल की खरीद को बंद करने के साथ-साथ अमेरिका और वेनेजुएला से अधिक तेल खरीदने पर सहमत हुआ है. इससे यूक्रेन में चल रहे युद्ध को खत्म करने में मदद मिलेगी, जिसमें हर हफ्ते हजारों लोग मर रहे हैं.’

उन्होंने कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ दोस्ती और सम्मान के नाते और उनके अनुरोध पर तुरंत प्रभाव से, हम संयुक्त राज्य अमेरिका और भारत के बीच एक ट्रेड डील पर सहमत हुए. इसके तहत अमेरिका रेसिप्रोकल टैरिफ को कम करके 25 फीसदी से 18 फीसदी कर देगा. भारत भी इसी प्रकार अमेरिका के खिलाफ अपने टैरिफ और गैर-शुल्क बाधाओं को शून्य करने की दिशा में आगे बढ़ेगा.’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related