बेंगलुरु में खुला अमेरिकी वाणिज्य दूतावास: भारत-अमेरिका संबंधों का तकनीकी युग में नया अध्याय
भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा है कि भारत और अमेरिका के संबंध भविष्य में प्रौद्योगिकी, अंतरिक्ष और रक्षा जैसे क्षेत्रों पर आधारित होंगे। यह बात उन्होंने कर्नाटक के बेंगलुरु में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास की स्थापना के अवसर पर आयोजित ‘साइट डेडिकेशन सेरेमनी’ के दौरान कही। इस मौके पर भारत में अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी और कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार भी मौजूद थे।



